कोतवाली पुलिस की कार्रवाई सराफा बाजार में हुई चोरी का पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा एवं आरोपी को वृंदावन से किया गिरफ्तार≠
ग्वालियर। 01.05.2026। *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह,भापुसे* द्वारा चोरी व नकबजनी की घटनाओं पर अंकुश लगाकर चोरांे को पकड़ने हेतु जिले के समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर के निर्देशों के अनुक्रम में *अति पुलिस अधीक्षक(पश्चिम/अपराध) ग्वालियर श्रीमती सुमन गुर्जर* द्वारा अपने अधीनस्थ समस्त थाना प्रभारियों को थाना क्षेत्र में हुई चोरी व नकबजनी की घटनाओं का खुलासा कर आरोपियों को पकड़ने हेतु निर्देशित किया गया।
*घटना का संक्षिप्त विवरणः-* फरियादी चमन जैन निवासी सराफा बाजार ने थाना कोतवाली में रिपोर्ट लेख कराई कि दिनांक 29.04.2026 की सुबह वह सो कर उठा तो देखा कि दूसरे कमरे में अलमारी खुली पड़ी थी जिसमें मेरी सोने की चेन पैन्डल सहित कुछ रुपये रखे हुये थे। जिन्हे कोई अज्ञात चोर घर में घुसकर उक्त सामान चोरी कर ले गया है। फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना कोतवाली में अप0क्र0 51/26 धारा 305(ए),331(4) बीएनएस का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार *सीएसपी लश्कर श्री मनीष यादव* के मार्गदर्शन में *थाना प्रभारी कोतवाली उप निरीक्षक मोहिनी वर्मा* के नेतृत्व में थाना बल की टीम को उक्त चोरी का खुलासा कर आरोपी को शीध्र पकड़ने हेतु लगाया गया। दौराने विवेचना दिनांक 30.04.2026 को पुलिस टीम को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि उक्त प्रकरण का संदेही वासू सिंह उर्फ ओमसिंह मथुरा वृंदावन में छिपा हुआ है। उक्त सूचना पर से पुलिस टीम ने मथुरा वृंदावन में वृंदावन विद्यापीठ चौराहा कृपा कुंज से एक संदेही को पकड़ लिया गया तथा मौके से एक व्यक्ति भाग गया। पकड़े गये व्यक्ति से पूछताछ में अपना नाम *वासू सिंह उर्फ ओमसिंह पुत्र राजेश सिंह तोमर उम्र 24 साल निवासी टंकी रोड शिवाजी नगर आमखो कम्पू लश्कर* का होना बताया।
पकड़े गये संदेही से उक्त चोरी के प्रकरण के संबंध में गहनता से पूछताछ करने पर उसने बताया कि मौके से भागा व्यक्ति आसू पाल है जिसके साथ मिलकर हम दोनों ने उक्त चोरी की घटना को अंजाम दिया था और चोरी के बाद हम टोपी बाजार में गये वहां पर आसू पाल ने एक सैकेन्ड हैण्ड ओपो कंपनी मोबाइल खरीदा और हम दोनों ट्रेन से मथुरा वृन्दावन आ गये। पकड़े गये आरोपी की जेब से उसके हिस्से में आये चार हजार रूपये में से बचे 02 हजार रूपये नगद विधिवत जप्त किये गये तथा बाकी पैसे और सोने की चेन आसू पाल के पास होना बताया। पुलिस टीम द्वारा उक्त आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में लेकर ग्वालियर लाया गया जहॉ आरोपी को थाना कोतवाली के अपराध सदर में गिरफ्तार किया गया। आरोपी से विस्तृत पूछताछ की जा रही है एवं एक आरोपी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।
*सराहनीय भूमिका:* थाना प्रभारी कोतवाली उप निरीक्षक मोहिनी वर्मा, उनि0 अरविंद चौधरी, प्र.आर0 प्रवीण शर्मा, राजीव शुक्ला, आर0 राजेश मंडेलिया, नितिन गुर्जर, तारा तोमर, धर्मेन्द्र भदौरिया की सराहनीय भूमिका रही।



