रिपोर्ट
शमसुलहक खान
आज तक 24X7 न्यूज़ ब्यूरो बस्ती
*थाना कोतवाली पुलिस व सर्विलांस टीम बस्ती की संयुक्त कार्यवाही में जनपद के विभिन्न विभाग के अधिकारियों से छद्म नाम से बार-बार टेलीफोन पर काल कर काम करने का दबाव बनाने से संबंधित अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से दो सिम लगा एक अदद एंड्राईड मोबाईल विवो, एक अदद ब्लूटूथ इयर फोन, नगद रुपये 20,000/-, नेपाली रुपया 250/- व अन्य पहचान पत्र बरामद किय गया
थाना कोतवाली पुलिस व सर्विलांस टीम बस्ती द्वारा जनपद के विभिन्न विभाग के अधिकारियों से छद्म नाम से बार-बार टेलीफोन पर काल कर काम करने का दबाव बनाने के सम्बन्ध में दिनांक-01.05.2026 को थाना कोतवाली पर पंजीकृत मु0अ0सं0-184/2026 धारा 319, 318, 204, 221, 338, 339, 341 BNS व 66 IT Act से *संबंधित वांछित अभियुक्त 1-* विनय कुमार चौधरी पुत्र घनश्याम चौधरी को दिनांक-01.05.2026 को समय करीब 22:25 बजे नेशनल हाईवे पर गोरखपुर की तरफ पटेल चौक के आगे करीब 50 मीटर से गिरफ्तार कर *उसके कब्जे से 1-* एक अदद एंड्राईड मोबाईल विवो जिसमें दो अलग नंबर कार्ड यथा *1A-* जस्टिस नाम से सेव 9451233185 व *1B-* 9628603349 एवं एक अदद ब्लूटूथ इयर फोन, *2-* एक अदद पर्स जिसमें भारतीय रुपये 500-500/- के 40 नोट (रुपये 20,000/-) व नेपाली रुपया 250/- (दस रूपये का एक नोट, बीस रूपये का दो नोट, 50 रूपये का दो नोट, 100रू0 का एक नोट), *3-* स्वयं का आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, ड्राईविंग लाईसेंस, तीन एटीएम कार्ड एवं एक कलाई घड़ी बरामद कर अन्य आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है |
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-*
1- विनय कुमार चौधरी पुत्र घनश्याम चौधरी उम्र करीब 32 वर्ष निवासी रैपुरा जंगल थाना कोतवाली जनपद बस्ती |
*बरामदगी का विवरण-*
1- एक अदद एंड्राईड मोबाईल विवो जिसमें दो अलग नंबर कार्ड यथा *1A-* जस्टिस नाम से सेव 9451233185 व *1B-* 9628603349 एवं एक अदद ब्लूटूथ इयर फोन |
2- एक अदद पर्स जिसमें भारतीय रुपये 500-500/- के 40 नोट (रुपये 20,000/-) व नेपाली रुपया 250/- (दस रूपये का एक नोट, बीस रूपये का दो नोट, 50 रूपये का दो नोट, 100रू0 का एक नोट) |
3- स्वयं का आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, ड्राईविंग लाईसेंस, तीन एटीएम कार्ड एवं एक कलाई घड़ी |
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*
1- प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मोतीचंद राजभर जनपद बस्ती |
2- निरीक्षक ऋतुन्जय यादव थाना कोतवाली जनपद बस्ती |
3- प्रभारी चौकी सिविल लाईन उ0नि0 अजय सिंह व प्रभारी चौकी बड़ेवन जितेन्द्र कुमार सिंह थाना कोतवाली जनपद बस्ती |
4- मु0आ0 शैलेश शर्मा, आ0 चंदन कुमार, आ0 मुकेश साहनी थाना कोतवाली जनपद बस्ती |
5- आरक्षी विक्रम सिंह सर्विलांस सेल जनपद बस्ती |


