क्षय उन्मूलन एवं एड्स नियंत्रण कार्यक्रम की हुई समीक्षा* 

आज तक 24 x7 भोपाल से दिनेश चंद श्रीवास्तव की रिपोर्ट*

 

क्षय उन्मूलन एवं एड्स नियंत्रण कार्यक्रम की हुई समीक्षा*

 

*स्वास्थ्य संस्था आने वाले वनरेबल पॉपुलेशन में प्रीसम्पटिव टी बी की हो अनिवार्य स्क्रीनिंग-सी एम एच ओ*

 

जिला क्षय रोग केंद्र भोपाल में शनिवार को आयोजित समीक्षा बैठक में क्षय उन्मूलन एवं एड्स नियंत्रण कार्यक्रम की समीक्षा की गई। सीएमएचओ भोपाल डॉ. मनीष शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में 100 दिवस निक्षय अभियान की प्रगति और लक्ष्य प्राप्ति पर विशेष रूप से चर्चा हुई।

 

बैठक में क्षय उन्मूलन जागरूकता ,परीक्षण, संभावित टीबी मरीजों का स्पूटम कलेक्शन, निक्षय पोर्टल पर प्रिजम्प्टिव आईडी तैयार करना, डॉट्स की उपलब्धता ,उपचार सहायता, निक्षय पोर्टल पर पंजीकरण का मैदानी स्तर पर किए जा रहे कार्यों की विस्तृत जानकारी ली गई।

 

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भोपाल डॉ मनीष शर्मा ने क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के लक्ष्यों एवं उपलब्धियों का साप्ताहिक आधार पर विश्लेषण करने, स्वास्थ्य संस्था आने वाले वनरेबल पॉपुलेशन की प्रीसम्पटिव टी बी के लिए अनिवार्य रूप से स्क्रीनिंग एवं प्रत्येक हितग्राही का निक्षय पोर्टल पर प्रविष्टि कर निक्षय आईडी बनाने के निर्देश दिए।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in