रिपोर्ट
शमसुलहक खान
आज तक 24X7 न्यूज़ ब्यूरो बस्ती
*थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा शांति भंग की आशंका पर 01 नफर अभियुक्त (हिस्ट्रीशीटर) को गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय रवाना किया गया-
कोतवाली पुलिस द्वारा आज दिनांक 03.05.2026 को शांति व्यवस्था के दृष्टिगत 01 नफर अभियुक्त के विरुद्ध अन्तर्गत धारा- 170/126/135 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) के तहत कार्यवाही कर मा0 न्या0 उप जिला मजिस्ट्रेट सदर बस्ती रवाना किया गया। .
घटना का संक्षिप्त विवरण दिनांक 02.05.26 को थाना कोतवाली पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 189/2026 धारा 115(2), 352, 121(1), 132 BNS थाना कोतवाली जनपद बस्ती बाबत दिनांक 02.05.26 को समय करीब 14:45 बजे, जिला चिकित्सालय परिसर थाना कोतवाली जनपद बस्ती मे डा0 खालिद रिजवान अहमद प्रमुख अधीक्षक जिला चिकित्सालय थाना कोतवाली जनपद बस्ती जिला चिकित्सालय थाना कोतवाली जनपद बस्ती से 1.रविन्द्र कुमार दूबे उर्फ़ लल्लन दूबे पुत्र जगदीश दूबे निवासी पिपरा मेघऊ थाना कोतवाली जिला बस्ती 2. दो अन्य लोग नाम पता अज्ञात द्वारा मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने को लेकर विवाद किया गया जिस संबंध में थाना स्थानीय पर प्रमुख अधीक्षक की लिखित तहरीर पर अभियोग पंजीकृत हुआ जिला चिकित्सालय परिसर में प्रमुख अधीक्षक जिला चिकित्सालय के सुरक्षा गार्ड से मारपीट करते हुए प्रमुख अधीक्षक से भी विवाद के क्रम में पूछताछ किया जा रहा था तो रविंद्र कुमार दुबे उर्फ लल्लन दुबे उपरोक्त द्वारा बताया गया कि मेरी माँ की पूर्व मे मृत्यु हो चुकी है मृत्यु प्रमाण पत्र नहीं बना है उसे बनवाने के लिए गया था उसी बात को लेकर विवाद हुआ है यदि नहीं बनेगा तो और विवाद करूंगा यह कहते हुए और उग्र होकर आमादा फौजदारी हो गया। तब संज्ञेय अपराध रोकने व शान्ति व्यवस्था के दृष्टिगत 1. रविंद्र कुमार दुबे उर्फ लल्लन दुबे पुत्र जगदीश दूबे निवासी पिपरा मेघाउ थाना कोतवाली बस्ती हाल मुकाम खौरहवा थाना कोतवाली जनपद बस्ती उपरोक्त को समय करीब 16.00 बजे अन्तर्गत धारा 170/126/135 B.N.S.S. हिरासत पुलिस लिया गया ।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-*
1.रविंद्र कुमार दुबे उर्फ लल्लन दुबे पुत्र जगदीश दूबे निवासी पिपरा मेघाउ थाना कोतवाली बस्ती हाल मुकाम खौरहवा थाना कोतवाली जनपद बस्ती उम्र करीब 47 वर्ष।
*गिरफ्तार करने वाली टीम-*
1. उ0नि0 पवन कुमार मौर्य प्रभारी चौकी सदर अस्पताल थाना कोतवाली जनपद बस्ती।
2. का0 आशुतोष द्विवेदी जनपद बस्ती।



