वामा सारथी अध्यक्षा के निर्देशन में रिजर्व पुलिस लाइन्स, बस्ती में होम्योपैथी मेडिकल कैंप का सफल आयोजन, पुलिसकर्मियों एवं परिवारों को निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधा-*

रिपोर्ट

शमसुलहक खान

आज तक 24X7 न्यूज़ ब्यूरो बस्ती

 

*वामा सारथी अध्यक्षा के निर्देशन में रिजर्व पुलिस लाइन्स, बस्ती में होम्योपैथी मेडिकल कैंप का सफल आयोजन, पुलिसकर्मियों एवं परिवारों को निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधा-

 

वामा सारथी की अध्यक्षा पत्नी पुलिस अधीक्षक बस्ती के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी लाइन प्रदीप कुमार त्रिपाठी के मार्गदर्शन में पुलिस वेलफेयर एसोसियेशन टीम, बस्ती द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन्स परिसर में प्रतिसार निरीक्षक रिजर्व पुलिस लाईन बस्ती एवं प्रभारी वामा सारथी सुभाष प्रजापति की मौजूदगी में एक दिवसीय होम्योपैथी मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। यह कैंप पुलिसकर्मियों तथा उनके परिवारजन के स्वास्थ्य संवर्धन एवं वैकल्पिक चिकित्सा पद्धति के माध्यम से रोग निवारण हेतु आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में पुलिस परिवारों ने भाग लिया तथा लाभ प्राप्त किया। कैंप में अनुभवी होम्योपैथी चिकित्सकों की टीम द्वारा निःशुल्क परामर्श, स्वास्थ्य जाँच तथा आवश्यक होम्योपैथिक औषधियों का वितरण किया गया। सामान्य रोगों जैसे सर्दी-खाँसी, जोड़ों का दर्द, त्वचा संबंधी समस्याएँ, पाचन तंत्र की शिकायतें तथा तनावजनित विकारों आदि की जाँच एवं उपचार पर विशेष ध्यान दिया गया। पुलिसकर्मियों की कठिन ड्यूटी एवं अनियमित जीवनशैली को ध्यान में रखते हुए होम्योपैथी की प्राकृतिक एवं साइड इफेक्ट रहित चिकित्सा पद्धति से उन्हें राहत प्रदान करने का प्रयास किया गया। वामा सारथी संगठन पुलिस परिवारों के कल्याण एवं स्वास्थ्य जागरूकता के लिए निरंतर सक्रिय है। पुलिस वेलफेयर एसोसियेशन टीम, बस्ती ने चिकित्सकों एवं सहयोगी स्टाफ की सहायता से कार्यक्रम को सुचारु रूप से संचालित किया। वामा सारथी ऐसे स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से पुलिस परिवारों को सशक्त एवं स्वस्थ बनाने की दिशा में अग्रसर है।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in