प्रधानमंत्री श्री मोदी की जनहितकारी नीतियों और जनता के अटूट विश्वास से मिली ऐतिहासिक जीत: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल*

*प्रधानमंत्री श्री मोदी की जनहितकारी नीतियों और जनता के अटूट विश्वास से मिली ऐतिहासिक जीत: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल*

*पश्चिम बंगाल, पुद्दुचेरी और असम में प्रचंड बहुमत पर उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने व्यक्त किया हर्ष*

 

भोपाल, 4 मई 2026

 

उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने पश्चिम बंगाल, असम एवं पुदुचेरी में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को मिली ऐतिहासिक जीत पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह विजय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व, जनहितकारी नीतियों और जनता के अटूट विश्वास का प्रतिफल है। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि केंद्र सरकार की जनहितकारी योजनाओं गरीब कल्याण, स्वास्थ्य, आवास, स्वच्छता और वित्तीय समावेशन ने समाज के हर वर्ग तक सीधे लाभ पहुंचाया है। इन योजनाओं ने न केवल लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बनाया है, बल्कि सरकार और जनता के बीच भरोसे को भी मजबूत किया है।

 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में देश में पारदर्शी, जवाबदेह और विकासोन्मुखी शासन स्थापित हुआ है। “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” के मंत्र ने हर क्षेत्र में समावेशी विकास को गति दी है, जिसका परिणाम आज चुनावी जीत के रूप में सामने आया है।

 

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने इस अवसर पर केंद्रीय नेतृत्व के संगठनात्मक मार्गदर्शन का उल्लेख करते हुए कहा कि केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह जी के कुशल प्रबंधन, सूक्ष्म चुनावी रणनीति और कार्यकर्ताओं के साथ सतत संवाद की शैली ने जमीनी स्तर पर पार्टी को मजबूत किया है। उनके संतुलित और परिणामोन्मुख दृष्टिकोण ने चुनावी प्रक्रिया को सुदृढ़ आधार प्रदान किया।

 

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि यह जनादेश स्पष्ट करता है कि देश की जनता विकास, स्थिरता और निर्णायक नेतृत्व को प्राथमिकता दे रही है। भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के सहयोग ने इस जीत को संभव बनाया है। उन्होंने कहा कि यह जीत जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने की जिम्मेदारी को और बढ़ाती है। भाजपा सरकार प्रधानमंत्री श्री मोदी के सशक्त नेतृत्व में पूर्ण समर्पण के साथ जनसेवा और राष्ट्र निर्माण के कार्यों को आगे बढ़ाएगी।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in