बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर जिला महामंत्री जयनारायण बैरागी ने बांटे लड्डू

भोपाल आज तक 24X7 न्यूज मनीष शर्मा

 

बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर जिला महामंत्री जयनारायण बैरागी ने बांटे लड्डू

भोपाल। पश्चिम बंगाल में भाजपा की शानदार जीत के बाद, पार्टी के पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री पंडित जयनारायण बैरागी ने मां दुर्गा जी मंदिर रेंज चौराहा बैरसिया में माता जी को भोग लगाकर, विजय उत्सव मनाया। इस अवसर पर उन्होंने लड्डुओं का प्रसाद वितरण कर भाजपा की जीत की खुशी को चारों तरफ फैलाया।

जयनारायण बैरागी ने कहा, “यह जीत भाजपा की नहीं बल्कि पश्चिम बंगाल की समस्त जनता की जीत है, और यह भाजपा के लिए एक नया अध्याय है। हम इस जीत को और भी मजबूती से आगे बढ़ाएंगे और बंगाल के विकास के लिए काम करेंगे।”

इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने जयनारायण बैरागी और भाजपा की जीत के लिए जमकर नारे लगाए और आतिशबाजी की। लड्डुओं का प्रसाद पाकर लोगों के चेहरे पर खुशी की लहर देखी गई। वहीं दूसरी ओर जयनारायण बैरागी के समर्थकों द्वारा पुष्प मालाएं पहना कर उन्हें हृदय से बधाइयां दी गईं।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes