सोमवार दोपहर को बागली के युवा मिलनसार हंसमुख स्वभाव के पत्रकार श्री राजेन्द्र योगी का साइलेंट अटेक से इन्दौर के एक चिकित्सालय में उपचार चल रहा था कि अचानक मृत्यु की खबर आई

लोकेशन कन्नोद बागली

*संवाददाता- गणेश जायसवाल*

*आज तक 24×7*

*एंकर*

*देवास/बागली*

 

*सोमवार दोपहर को बागली के युवा मिलनसार हंसमुख स्वभाव के पत्रकार श्री राजेन्द्र योगी का साइलेंट अटेक से इन्दौर के एक चिकित्सालय में उपचार चल रहा था कि अचानक मृत्यु की खबर आ

श्री राजेन्द्र योगी एक निर्भीक निष्पक्ष निडरता के साथ अपना सोशल मीडिया पर प्लेटफार्म बनाकर और प्रिन्ट मीडिया से बागली क्षैत्रो की बात दमगंता के साथ रखते रहे हैं।‌यही कारण वह सभी के प्रिय रहे हैं जैसे ही उनके निधन का समाचार बागली आया सभी स्तंभ रह गये श्री राजेन्द्र योगी बागली के दामाद थे उनकी पत्नी शासकीय विध्यालय में शिक्षक के पद पर होने से श्री योगी वहीं पर रहते थे। मंगलवार सुबह दस बजे उनकी शवयात्रा निकली उसमें नगर के गणमान्य नागरिक, राजनैतिक दलों के नेता, पत्रकार सम्मिलित हुए।बागली मुक्ति धाम में शोक सभा में बागली अधिवक्ता संघ के वरिष्ठ एडवोकेट,भाजपा जिला मंडल में मुख्य पदों पर रहे वरिष्ठ पत्रकार श्री प्रवीण चौधरी नगरपंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री कमल यादव, असेंबली आफ एम पी जनरललिस्ट देवास जिला अध्यक्ष पंडित प्रमोद मेहता,कमलजी गर्ग राही, लोकेन्द्रसिंह ठाकुर,सौमेश , नूरमोहम्मद सहित उपस्थित नागरिकों ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए श्री योगी का निधन बहुत बड़ी क्षति बताया। उनके तरल,सरल सहज स्वभाव और व्यवहार पर बात याद करते हुए अपनी श्रृद्धांजलि अर्पित की गई। श्री योगी के पार्थिव देह को जब उनकी दो पुत्रियों ने मुखाग्नि दी तो हर साक्षी की आंखों में आंसू आ गए।*

*साप्ताहिक चलता चक्र परिवार असेंबली आफ एम पी जनरललिस्ट प्रदेशाध्यक्ष श्री राधावल्लभ जी शारदा श्री राजेन्द्र योगी को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करता है।*

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in