लोकेशन बड़नगर
मांगीलाल सोलंकी जिला संवाददाता उज्जैन
उज्जैन में युवक का सामाजिक बहिष्कार, जानिए क्या है पूरा विवाद।
उज्जैन के बड़नगर तहसील के ग्राम बंगरेड में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां आधुनिक दौर में भी सामाजिक कुरीतियां हावी हैं। पीड़ित नरेंद्र यादव ने जब धर्मशाला शुल्क में हो रही कथित गड़बड़ी और पारदर्शिता को लेकर सवाल उठाया, तो उन्हें बिना किसी सुनवाई के सीधे व्हाट्सएप मैसेज के जरिए समाज से बहिष्कृत कर दिया गया।
नरेंद्र के अनुसार, तय शुल्क 5100 रुपये की जगह 11,000 रुपये वसूले जाने का विरोध करने पर उन्हें न सिर्फ धमकियां मिलीं, बल्कि अब उनके पूरे परिवार का सामाजिक अलगाव कर दिया गया है। गांव के अन्य लोगों का भी आरोप है कि पहले भी कई लोगों के साथ ऐसा व्यवहार किया जा चुका है। इस मानसिक और सामाजिक दबाव से परेशान होकर पीड़ित ने अब एसपी कार्यालय में न्याय की गुहार लगाई है। डिजिटल युग में व्हाट्सएप के जरिए सुनाया गया यह “फरमान” चर्चा और बहस का विषय बना हुआ है।


