उज्जैन नागदा में घरेलू विवाद बना दर्दनाक हादसा!

लोकेशन नागदा जंक्शन।

मांगीलाल सोलंकी संवाददाता उज्जैन

उज्जैन नागदा में घरेलू विवाद बना दर्दनाक हादसा

 

नागदा के इंद्रपुरी कॉलोनी में बुधवार रात पति ने कथित तौर पर खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। आग की चपेट में पत्नी, सास और पास खेल रही ढाई साल की मासूम बच्ची भी आ गईं। 19 वर्षीय अनिल की मौके पर मौत हो गई, जबकि पत्नी तनु, सास कालीबाई और बच्ची दिशा गंभीर रूप से झुलस गईं।

घायलों को पहले नागदा अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर उज्जैन के आरडी गार्डी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। पुलिस मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच में जुटी है।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes