बुलंदशहर
शिवम शर्मा की रिपोर्ट
अपना दल (एस) ने बुलंदशहर में कसी कमर; संगठन विस्तार और जनसमस्याओं पर हुई मासिक समीक्षा बैठ
बुलंदशहर जिला पंचायत मॉल स्थित अपना दल एस के जिला कार्यालय पर अपना दल (सोनेलाल) की जिला स्तरीय मासिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राजकुमार भुर्जी तथा संचालन जिला महासचिव खालिक अंसारी ने किया।
बैठक को सम्बोधित करते हुए जिला अध्यक्ष राजकुमार भुर्जी ने कहा “अपना दल (एस) ‘सामाजिक न्याय’ और ‘सर्वजन हिताय’ के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है। राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार हमें जनपद के हर घर तक पहुँचना है और माननीय अनुप्रिया पटेल जी के हाथों को मजबूत करना है।”कार्यकर्ता जोन स्तर,बूथ स्तर,और सेक्टर स्तर पर संगठन को मजबूत बनाए जिलाध्यक्ष ने निर्देश दिए कि प्रत्येक गाँव में सक्रिय कार्यकर्ताओं की टीम तैयार की जाए ताकि पार्टी की विचारधारा जन-जन तक पहुँचे।बैठक में कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र में बिजली, पानी, सड़क और किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। बैठक में तय किया गया कि पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल जल्द ही जिला प्रशासन से मिलेगा और समस्याओं का समाधान कराया जाएगा।
बैठक में केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विशेषकर पिछड़ों और वंचितों के लिए चलाई जा रही योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने का संकल्प लिया गया।
अल्वी ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की जिला अध्यक्ष ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया।
इस मौके पर राजकुमार भुर्जी जिला अध्यक्ष,खालिक अंसारी जिला महासचिव,ठाकुर अमरपाल सिंह पूर्व प्रदेश सचिव व्यापार मंच,हाजी सबील अंसारी जिला उपाध्यक्ष,नीरज शर्मा जिला उपाध्यक्ष, पुरुषोत्तम सैन जिला उपाध्यक्ष,कृष्ण कुमार जिला महासचिव,पंडित केशव शर्मा जिला महासचिव,हमीद अली सैफी जिला अध्यक्ष अल्पंसख्यक मंच,गंगाशरण चौहान जिला अध्यक्ष शिक्षक मंच,भूप सिंह प्रधान जिला अध्यक्ष अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति मंच,धर्मेंद्र चौहान जिला अध्यक्ष किसान मंच,गोपाल शर्मा जिला अध्यक्ष बौद्धिक मंच,प्रतीक भारद्वाज जिला उपाध्यक्ष युवा मंच,अरुण कुमार,नवनीत शर्मा,भगवत जाटव जिला सचिव,मोहम्मद असलम विधान सभा अध्यक्ष सदर,अंकुर पाल,मोहम्मद जाहिद शाहनवाज,रिहान,लक्ष्मण भुर्जी,ताहिर अली,मनोज कुमार,राजेंद्र सिंह,हाजी नईम,अकिल अहमद,सौरभ कुमार,मोहम्मद साजिद,आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।


