जिला सीतापुर से इस वक्त की बड़ी खबर
शौचालयों को हजम कर करोड़ो के घोटाले ~ शिव प्रकाश सिंह
“संविदाकर्मी द्वारा घोटाले के बाद नौकरी छोड़कर समाजवादी पार्टी में वि०स०टिकट की दावेदारी”
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
सीतापुर!भ्रष्टाचार पराकाष्ठा से अर्जित धन मुंगेरी लाल के सपनों की तरह चैन से बैठने नहीं देता? प्रकरण वि०ख० हरगांव से जुड़ा है!वहां वर्ष दो हजार पंद्रह में तैनात संविदा कर्मी नीरज भार्गव द्वारा वित्तीय वर्ष 2015-16 में ही एक हजार चार सौ नब्बे, 2016-17 में पांच सौ बान्नवे,वर्ष 2017-18 में एक हजार नौ सौ बारह व 2018-19 में दस हजार एक सौ छान्नवे के साथ वर्ष 2019-20,2020-21 व 2021-22 तक विकास खंड की समस्त ग्राम पंचायतों हेतु शौचालयों के लिए उपलब्ध धनराशि में आधी धनराशि हजम कर अपने पद से त्यागपत्र दे दिया था!और योजना कागजों में सिमट कर धरातल में दफन हो गई थी!दसियों करोड़ के इस घोटाले में अर्जित धनराशि से कुछ ही समय में सामान्य जीवन यापन करने वाले महोदय लग्जरी गाड़ियों के साथ हरगांव विधानसभा से विधान सभा चुनाव में बतौर संभावित सपा प्रत्याशी लगी हुई हजारों होर्डिंग और पोस्टरों के अलावा दिन रात के भ्रमण में खर्च हो रही अर्जित धनराशि एक ऐसा सवालिया प्रश्न है जो समूची हरगांव विधानसभा में चर्चा का विषय बन चुका है!किसान मंच राष्ट्रीय सचिव/प्रदेश प्रभारी शिव प्रकाश सिंह ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि इस प्रकरण में जांच हेतु मा०मुख्यमंत्री जी से साक्ष्य व प्रमाणों के साथ किसान मंच द्वारा जांच की मांग की गई है!हीला-हवाली की स्थिति में संगठन धरना प्रदर्शन और आंदोलन के लिए बाध्य होगा जिसकी समस्त जिम्मेदारी जिला प्रशासन सीतापुर की होगी!



