थाना प्रभारियों की लंबित अपराधों के संबंध में समीक्षा बैठक

थाना प्रभारियों की लंबित अपराधों के संबंध में समीक्षा बैठ

 

*महिला संबंधी, एससी/एसटी अपराधों एवं सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के शीघ्र निराकरण हेतु एसएसपी ग्वालियर ने ली समीक्षा बैठक*

 

ग्वालियरः 11.05.2026 – आज पुलिस कंट्रोल रूम सभागार में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भापुसे) द्वारा थाना प्रभारियों की लंबित महिला संबंधी अपराधों तथा लंबित एससी/एसटी के प्रकरणों एवं लंबित सीएम हेल्पलाइन के संबंध में समीक्षा बैठक ली गई। बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर ने थानावार लंबित महिला संबंधी एवं एससी/एसटी के अपराधों की विस्तार से समीक्षा की और उनके लंबित रहने का स्पष्ट कारण जाना तथा अपराधों में फरार आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी कर प्रकरणों का निराकरण के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि लंबित अपराधों का समयसीमा में निकाल कर न्यायालय में चालान पेश किया जाए।

 

समीक्षा बैठक में अति. पुलिस अधीक्षक (पूर्व) श्रीमती विदिता डागर(भापुसे), अति. पुलिस अधीक्षक (मध्य/यातायात) श्रीमती अनु बेनीवाल(भापुसे), अति. पुलिस अधीक्षक(पश्चिम/अपराध) श्रीमती सुमन गुर्जर, अति. पुलिस अधीक्षक(ग्रामीण) श्री जयराज कुबेर सहित समस्त सीएसपी एवं शहर के थाना प्रभारी गण उपस्थित रहे।

 

समीक्षा बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर ने कहा कि अनावश्यक रूप से लंबित महिला संबंधी अपराधों का समय सीमा में निराकरण के लिये यथासंभव प्रभावी प्रयास किये जाए और प्रकरणों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु थाना स्तर पर टीम बनाकर कार्यवाही की जावे। समीक्षा बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर ने थानावार लंबित महिला संबंधी अपराधों की समीक्षा की और प्रत्येक अपराध का स्टेटस जाना और अनावश्यक रूप से लंबित प्रकरणों का समयसीमा में निकाल न होने पर असंतोष जाहिर करते हुए उनके शीघ्र निराकरण कर चालानी कार्यवाही करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि अपराधों को अनावश्यक लंबित रखना गंभीर बात है इस प्रकार की लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी, पुराने लंबित प्रकरणों के निकाल के लिये गंभीरता से प्रयास किये जाने की जरूरत है। उन्होने समस्त राजपत्रित अधिकारियों को अपने अधीनस्थ थानों में लंबित महिला संबंधी अपराधों की समीक्षा करने के निर्देश दिये।

 

समीक्षा बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर ने कहा कि अनावश्यक रूप से लंबित एससी/एसटी के अपराधों के निराकरण के लिये यथासंभव सार्थक रूप से प्रयास किये जाए और उक्त प्रकरणों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु प्रभावी कार्यवाही की जावे। उन्होने कहा कि पुराने लंबित एससी/एसटी के अपराधों व राहत प्रकरणों के निकाल के लिये गंभीरता से प्रयास किये जाने की जरूरत है और सीएसपी एवं एसडीओपी को लंबित एससी/एसटी के अपराधों के निकाल के लिये थाना स्तर पर विवेचकों की बैठक लेकर मॉनिटरिंग कर अधिक से अधिक लंबित अपराधों का जल्द निकाल करने का प्रयास करना चाहिए। बैठक में एसएसपी ग्वालियर ने समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि वह अपने-अपने थाना क्षेत्रों में जन चेतना शिविर लगाए और आमजन से जनसंवाद कर उनकी समस्याओं का निराकरण करने का प्रयास करें।

 

बैठक में एसएसपी ग्वालियर ने समस्त थाना प्रभारियों को लंबित सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का भी समय सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिये और सीएसपी/एसडीओपी को भी लंबित सीएम हेल्प लाइन शिकायतों के निराकरण के लिए अपने-अपने अनुभाग में अभियान चलाकर कार्यवाही कराने हेतु निर्देशित किया गया।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes