Skip to main content

Aaj Tak24x7

बाहुबली चौक में दो बाइक सवारों के बीच भिड़ंत, विवाद बढ़कर हाथापाई तक पहुंचा

सिवनी ब्रेकिंग न्यूज़ |

बाहुबली चौक में दो बाइक सवारों के बीच भिड़ंत, विवाद बढ़कर हाथापाई तक पहुंच

सिवनी। शहर के व्यस्त बाहुबली चौक में अचानक दो बाइक सवारों के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद एक बाइक चालक और उसके साथ बैठी महिला का दूसरे पक्ष से विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते मामूली कहासुनी ने उग्र रूप ले लिया और मामला गाली-गलौज तथा हाथापाई तक पहुंच गया।

घटना के दौरान चौक पर मौजूद लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। स्थिति बिगड़ती देख स्थानीय नागरिकों ने तत्काल हस्तक्षेप किया और दोनों पक्षों को समझाइश देकर शांत कराया।

आम जनता की सूझबूझ और समझदारी से मामला आगे बढ़ने से पहले ही शांत हो गया, जिसके बाद सभी लोग अपने-अपने घर लौट गए।

स्थानीय लोगों के अनुसार, यदि समय रहते लोगों ने बीच-बचाव नहीं किया होता तो विवाद और गंभीर रूप ले सकता था।

रिपोर्ट – मनीष बघेल

विशेष संवाददाता, संपूर्ण मध्य प्रदेश

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in