Skip to main content

Aaj Tak24x7

इनर व्हील क्लब का सर्वोदय अहिंसा अभियान  

इनर व्हील क्लब का सर्वोदय अहिंसा अभियान

मदर्स डे पर जीव दया हेतु पक्षियों के लिए बांटे जलपात्र

छिंदवाड़ा – भीषण गर्मी को देखते हुए इनर व्हील क्लब छिंदवाड़ा डिस्ट्रिक्ट 304 द्वारा पक्षियों एवं बेजुबान जीवों की रक्षा हेतु शहर के विभिन्न स्थानों पर जलपात्र रखे गए साथ ही नगर के इंदिरा तिराहा पर आम जनता से निवेदन करते हुए उन्हें निःशुल्क जल पात्रों का वितरण क्लब की ओर से किया गया।

मदर्स डे पर आयोजित इस सराहनीय पहल का उद्देश्य गर्मी में पक्षियों और पशुओं को पानी उपलब्ध कराना है ताकि उन्हें राहत मिल सके। क्लब सदस्यों ने दुकानों में भी जाकर लोगों को जलपात्र दिए ओर उनसे निवेदन किया कि भीषण गर्मी को देखते हुए अपनी छत ओर घरों के सामने मूक पशु पक्षियों के लिय दाना पानी अवश्य रखे।

इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष श्वेता पाटनी घई के साथ सर्वोदय अहिंसा के प्रदेश संयोजक एवं नगर निगम स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर दीपक राज जैन, क्लब सचिव रोहिणी मेनन, माही खंडेलवाल, अपर्णा तेलंग एवं तन्वी मेद सहित बड़ी संख्या में अहिंसा प्रेमी उपस्थित रहे। शहर वासियों ने इस नेक कार्य की बहुत सहराना की एवं खुशी खुशी जलपात्र लिया ओर इस सुंदर कार्य के लिए इनर व्हील क्लब का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर दीपक राज जैन एवं श्वेता पाटनी घई ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि गर्मी के मौसम में अपने अपने घरों पर एवं आसपास के क्षेत्रों में मूक पशु पक्षियों के लिए दाना पानी की व्यवस्था अवश्य करें। ‎ताकि इस भीषण गर्मी में कोई भी पक्षी प्यासा ना रहे, साथ ही हम सब मिलकर अपने प्रिय छिंदवाड़ा को स्वच्छ – स्वस्थ एवं सुंदर बनाकर छिंदवाड़ा के पक्ष में फीडबैक अवश्य करें।

सादर प्रकाशनार्थ 11,05,2026

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in