उज्जैन कलेक्टर श्री रौशन कुमार सिंह ने किया गेहूं उपार्जन केंद्रों का औचक निरीक्ष
उज्जैन जिले में गेहूं खरीदी की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री रौशन कुमार सिंह ने आज रविवार को विभिन्न केंद्रों का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के मुख्य बिंदु:
• ग्राम रामवासा (रजनी वेयरहाउस) में 10,000 क्विंटल खरीदी शेष होने पर श्रमिकों और तौल कांटों की संख्या बढ़ाने के निर्देश।
• प्रशस्ति वेयरहाउस में अव्यवस्था और लापरवाही पाए जाने पर समिति प्रबंधक को नोटिस।
कलेक्टर ने उपस्थित किसानों से सीधा संवाद कर व्यवस्थाओं का फीडबैक भी लिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि उपार्जन कार्य में गति लाई जाए और बारदानों की कोई कमी न रहे।
निरीक्षण के दौरान जिला आपूर्ति नियंत्रक श्रीमती शालू वर्मा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
Author: aajtak24x7
100% LikesVS
0% Dislikes



