Skip to main content

Aaj Tak24x7

सामाजिक बहिष्कार से तंग आकर युवक ने दी धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम धर्म अपनाने की दी चेतावनी।

  • सामाजिक बहिष्कार से तंग आकर युवक ने दी धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम धर्म अपनाने की दी चेतावनी

 

उज्जैन की बड़नगर तहसील के ग्राम बंगरेड में सामाजिक तानाशाही का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ यादव समाज की धर्मशाला के किराए में हो रही धांधली और भेदभाव के खिलाफ आवाज़ उठाना एक परिवार को भारी पड़ गया। पीड़ित नरेंद्र यादव का आरोप है कि जब उन्होंने पंचों से हिसाब माँगा और भ्रष्टाचार का विरोध किया, तो उन्हें और उनके परिवार को समाज से बाहर कर दिया गया। इतना ही नहीं, मोबाइल पर धमकियाँ दी गईं और गांव में किसी भी कार्यक्रम में शामिल होने पर पाबंदी लगा दी गई है। पंचों की इस प्रताड़ना से तंग आकर पीड़ित ने कलेक्टर की जनसुनवाई में न्याय की गुहार लगाते हुए चेतावनी दी है कि यदि दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई, तो वे मजबूर होकर मुस्लिम धर्म अपना लेंगे। फिलहाल प्रशासन ने मामले को जांच में लिया है, लेकिन इस घटना ने सामाजिक न्याय व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in