Skip to main content

Aaj Tak24x7

उज्जैन की भैरवगढ़ सेंट्रल जेल कॉलोनी से रिश्तों और भरोसे को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है।

लोकेशन उज्जैन

उज्जैन की भैरवगढ़ सेंट्रल जेल कॉलोनी से रिश्तों और भरोसे को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है

जेल प्रहरी के बेटे आयुष सक्सेना पर एक महिला ने गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता का कहना है कि आरोपी पिछले तीन सालों से उसे ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करता रहा और विरोध करने पर बदनाम करने की धमकी देता था।

महिला के मुताबिक हाल ही में विरोध करने पर आरोपी ने मारपीट भी की। परेशान होकर पीड़िता सोमवार शाम भैरवगढ़ थाने पहुंची, जहां पुलिस ने दुष्कर्म, मारपीट और धमकी सहित कई धाराओं में केस दर्ज कर लिया।

पीड़िता का मेडिकल कराया गया है, जबकि आरोपी फिलहाल फरार बताया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश जारी है और जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in