Skip to main content

Aaj Tak24x7

तहसील हसनपुर क्षेत्र के ग्राम भदौरा में एक माह से ठप पड़ी पेय जल आपूर्ति से आक्रोशित ग्राम वासियों ने किया प्रदर्शन।

तहसील हसनपुर क्षेत्र के ग्राम भदौरा में एक माह से ठप पड़ी पेय जल आपूर्ति से आक्रोशित ग्राम वासियों ने किया प्रदर्शन

ग्राम भदौरा में जल जीवन मिशन योजना के अंतर्गत जल आपूर्ति की जा रही थी। जिससे ग्रामवासियों और विशेष रूप से ऐसे गरीब लोगों को जिनके घरों में समरसेविन या विद्युत कनेक्शन नहीं है पेय जल आपूर्ति का लाभ मिल रहा था। पहले ये लोग सरकारी नलों से पानी पीने का काम करते थे लेकिन अब सरकारी नलों की जरूरत न होने से वे ठप हो गए हैं। पिछले एक माह से जल आपूर्ति तकनीकी खराबी के कारण ठप पड़ी हुई है। जरूरत मंद गरीब लोगों को दूसरे लोगों के घरों से पानी मांगकर लाना पड़ रहा है। जिससे जहां एक ओर आम आदमी पीने के पानी के लिए परेशान है वहीं पशुओं के लिए दूर दराज से पानी ढोने के लिए विवश हैं। कई बार जिम्मेदारों से इस समस्या की शिकायत की जा चुकी है। लेकिन कोई समाधान नहीं निकला।सभी ने एक स्वर से अतिशीघ्र तकनीकी खराबी दूर करके जल आपूर्ति सुचारु करने की मांग की।

इस अवसर पर राष्ट्र सेवी संगठन संयोजक कृष्ण कुमार शर्मा,अजहरुद्दीन सैफी , लाखन सिंह , होशियार अली, लोचन सिंह, आशिफ अली, देवराज सिंह,जुल्फी , हुसियार, उबेश , आनंद, बाखीर , जफरु, गुलफान अलीआदि मौजूद रहे।……. सवाददाता. मुशीर खान

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in