Skip to main content

Aaj Tak24x7

महिदपुर रोड के रेल कर्मचारी श्याम मांझी ओर दुपेंद्रसिंह ठाकुर सम्मानित

लोकेशन महिदपुर रोड

मांगीलाल सोलंकी संवाददाता

महिदपुर रोड के रेल कर्मचारी श्याम मांझी ओर दुपेंद्रसिंह ठाकुर सम्मानि

 

महिदपुर रोड/महिदपुर रोड Indian Railways के इंजीनियरिंग विभाग में कार्यरत महिदपुर रोड स्टेशन के की-मैन पद पर पदस्थ कर्मचारी श्याम मांझी दुपेंद्र सिंह ठाकुर को उनके उत्कृष्ट एवं सतर्क कार्य के लिए आज West Central Railway के जीएम कार्यालय, जबलपुर में प्रशंसा पत्र एवं अवार्ड देकर सम्मानित किया गया।

जानकारी के अनुसार, बीते दिनों ड्यूटी के दौरान श्याम मांझी ओर दुपेंद्र सिंह ठाकुर ने रेलवे पटरी में फ्रैक्चर (ट्रैक क्रैक) देखा। उन्होंने तत्काल सूझबूझ दिखाते हुए समय पर प्रोटेक्शन किया और संबंधित अधिकारियों को सूचना दी। उनकी सतर्कता एवं त्वरित कार्रवाई से संभावित रेल दुर्घटना टल गई।

रेलवे प्रशासन ने उनके इस सराहनीय एवं जिम्मेदार कार्य की प्रशंसा करते हुए उन्हें सम्मानित किया।

इस अवसर पर महिदपुर रोड के रेलवे कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने श्याम मांझी को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कर्मचारियों ने कहा कि श्याम मांझी ओर दुपेंद्र सिंह की सतर्कता अन्य कर्मचारियों के लिए भी प्रेरणादायक है।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in