Skip to main content

Aaj Tak24x7

खंड संख्या 2 जालौन से बड़ी खबर एनजीटी के नियमों की उड़ा दी है धज्जियां*

लोकेशन झांसी

 

 

*खंड संख्या 2 जालौन से बड़ी खबर एनजीटी के नियमों की उड़ा दी है धज्जियां*

*आज तक 24×7 न्यूज़ बलराम पटेल झांसी मंडल प्रभारी*

 

जनपद जालौन डकोर मोज़ा मोहना एनजीटी की नियमों को ताक पर रखकर खुलेआम किया जा रहा है अवैध खनन

 

जालौन में एक बार फिर अवैध खनन को लेकर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है…

 

जहां प्रशासन की ताबड़तोड़ कार्रवाई के बावजूद भी बालू माफियाओं के हौसले बुलंद दिखाई दे रहे हैं…

 

आरोप है कि एनजीटी के नियमों को ताक पर रखकर खुलेआम खनन किया जा रहा है…

 

देखिए ये खास रिपोर्ट…”

ये तस्वीरें हैं जालौन जिले के डकोर थाना क्षेत्र के मौजा मोहाना की…

 

जहां संतोष कुमार के नाम स्वीकृत खनन पट्टा खण्ड संख्या 2… गाटा संख्या 1782 और 1783 में लगभग 22 एकड़ निजी भूमि पर संचालित बताया जा रहा है।

 

लेकिन अब इस खनन कार्य पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं…

 

तस्वीरों में कथित तौर पर भारी मशीनों से खनन कार्य होता दिखाई दे रहा है…

 

जबकि प्रतिबंधित पोकलैंड मशीनों के इस्तेमाल पर पहले से रोक है।

 

सूत्रों की मानें तो स्वीकृत क्षेत्र से बाहर भी अन्य किसानों की जमीन पर एग्रीमेंट के जरिए अवैध खनन किए जाने के आरोप हैं…

 

साथ ही निर्धारित सीमा से अधिक गहराई तक खुदाई किए जाने की भी चर्चा है।

 

हालांकि बुन्देलखण्ड क्षेत्र में हाल ही में खनिज विभाग और पर्यावरण विभाग द्वारा कई बालू खंडों पर कार्रवाई करते हुए सीज की कार्रवाई की गई थी…

 

लेकिन इसके बावजूद अवैध खनन का खेल थमता नजर नहीं आ रहा।

 

अब बड़ा सवाल ये है कि आखिर कार्रवाई के बाद भी बालू माफियाओं के हौसले बुलंद क्यों हैं…?

 

और क्या जिम्मेदार अधिकारी इस पूरे मामले में कोई बड़ी कार्रवाई करेंगे या नहीं।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in