दुद्धी मेला जाते तीन युवकों की बाइक पत्थरचट्टी ट्री गार्ड से टकराया,तीन घायलों में एक रेफर।

दुद्धी मेला जाते तीन युवकों की बाइक पत्थरचट्टी ट्री गार्ड से टकराया,तीन घायलों में एक रेफर

 

आज तक 24x7news सोनभद्र से विनोद कुमार की रिपोर्ट।

 

दुद्धी सोनभद्र। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जाबर, एनएच-39 पर नई बैरियर से पूर्व शमशान घाट मार्ग मोड़ पर सोमवार रात करीब साढ़े दस बजे वन विभाग के संरक्षित पेड़ के पत्थर के ट्री गार्ड से टकराने के कारण एक बाइक पर सवार तीन युवक घायल हो गए। महुली निवासी ये तीनों युवक दुद्धी मेला प्रदर्शनी देखने जा रहे थे।

घायलों में विवेक (19) पुत्र विनोद पूरी को सिर व बाएं हाथ में चोटें लगी हैं। उनका सीएचसी दुद्धी में इलाज चल रहा है। विकास (20) पुत्र रामलखन पनिका को सिर में गंभीर चोट व बाएं पैर में फ्रैक्चर हुआ है। सीएचसी चिकित्सक वरुणा निधि ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बाइक चालक शिवा (21) पुत्र कान्तु बियार को हल्की चोटें आई हैं। विकास व विवेक चचेरे भाई हैं, जबकि शिवा उनका पड़ोसी है।

परिजनों ने बताया कि चालक शिवा व सवार विकास नशे में धुत थे। टक्कर की तेज आवाज पर आसपास के ग्रामीण पहुंचे और 108 एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी दुद्धी पहुंचाया। घटना में बाइक एचएच डीलक्स पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जो शिवा को हाल ही में तिलक में मिली थी। कोतवाली पुलिस जांच में जुटी है।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

50% LikesVS
50% Dislikes

यह भी पढ़ें

आज दिनांक 18-06-2026 को प्रातः 07:00 बजे थाना वाल्टरगंज के ग्राम रतनपुरा से एक कॉलर द्वारा डायल 112 को सूचना दी गई कि उसके भाई की डेड बॉडी मौके पर पड़ी हुई है । इस सूचना पर तत्काल थाना वाल्टरगंज पुलिस, फॉरेंसिक टीम, स्वाट व सर्विलांस की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची ।

आज दिनांक 18-06-2026 को प्रातः 07:00 बजे थाना वाल्टरगंज के ग्राम रतनपुरा से एक कॉलर द्वारा डायल 112 को सूचना दी गई कि उसके भाई की डेड बॉडी मौके पर पड़ी हुई है । इस सूचना पर तत्काल थाना वाल्टरगंज पुलिस, फॉरेंसिक टीम, स्वाट व सर्विलांस की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची ।

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in