Skip to main content

Aaj Tak24x7

रात में गिरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की छत का बारजा, कोई हताहत नहीं।

रात में गिरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की छत का बारजा, कोई हताहत नहीं।

आज तक 24x7news सोनभद्र से विनोद कुमार की रिपोर्ट।

 

दुद्धी सोनभद्र।स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रशासनिक भवन और चिकित्सा अधीक्षक के चैंबर के बाहरी बल्ड बैंक भवन के सामने छत का बारजा रात करीब साढ़े आठ बजे भरभरा कर अचानक गिर गया। राहत की बात यह रही कि घटना में किसी का जान-माल का नुकसान नहीं हुआ। यदि यह हादसा दिन के समय होता तो बड़ी दुर्घटना घट सकती थी।

आंखों देखा हाल बताते हुए सीएचसी कर्मचारियों ने बताया कि छत का बारजा अचानक भरभरा कर गिर गया। गनीमत रही कि घटना के समय वहां कोई नहीं था। जर्जर अवस्था में पहुंच चुके भवन का यह हिस्सा धराशायी होने से हड़कंप मच गया। स्वास्थ्य केंद्र प्रशासन ने तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।

चिकित्साधीक्षक डॉ. शाह आलम ने बताया कि प्रशासनिक भवन की छत का जर्जर बारजा अचानक गिर गया। सौभाग्य से कोई हानि नहीं हुई। यहां प्रशासनिक स्टॉफ भवन सहित कई निर्माण जर्जर हो चुके हैं। हमने सीएमओ को पत्र देकर मरम्मत की मांग की है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। मेरे स्तर से जो संभव होगा, वह करेंगे।

स्थानीय निवासियों ने जर्जर भवनों की शीघ्र मरम्मत या पुनर्निर्माण की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों। प्रशासनिक अधिकारियों ने मामले की जांच कर आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया है।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in