वृद्ध आश्रम में गूँज संस्था का मातृशक्ति सम्मान समारोह संपन्न

वृद्ध आश्रम में गूँज संस्था का मातृशक्ति सम्मान समारोह संपन्न

जबलपुर। गूँज अंतर्राष्ट्रीय संस्था द्वारा वृद्ध आश्रम में उमेश मिश्रा स्मृति में भव्य मातृशक्ति सम्मान एवं शानदार संगीत संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाजसेवा, साहित्य एवं कला क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली मातृशक्तियों को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर डॉ. राजलक्ष्मी शिवहरे एवं अन्नपूर्णा दुबे को “मातृशक्ति सम्मान” से सम्मानित किया गया। संस्था की संचालिका माधुरी मिश्रा ने गूँज ब्रांड एंबेसडर सम्मान की घोषणा करते हुए बाल कलाकार प्रणवी झांसियां को विशेष रूप से सम्मानित किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. आर.एल. शिवहरे रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में माननीय आचार्य डॉ. हरिशंकर दुबे उपस्थित रहे तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता लोक गंधर्व पंडित रुद्रदत्त दुबे ने की। आयोजन में नगर के साहित्यकारों एवं गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिनमें सुरेश विचित्र, एन.पी. दुबे, अभिमन्यु जैन एवं सुरेश दर्पण प्रमुख रहे।

संगीत संध्या में नगर के स्वर साधकों ने एक से बढ़कर एक मधुर गीत प्रस्तुत कर समां बांध दिया। प्रस्तुत गीतों में “फूल तुम्हें भेजा है खत में”, “जवां है मोहब्बत”, “तौबा ये मतवाली चाल”, “जहां मैं जाती हूं वहीं चले आते हो”, “गंगा मैया में जब तक के पानी रहे” एवं “धूप में निकला ना करो रूप की रानी” जैसे लोकप्रिय गीतों ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम में गायक कलाकारों को “कला रत्न सम्मान” से सम्मानित किया गया। सम्मानित कलाकारों में डॉ. अनिल वाजपेयी, विनोद स्वामी, धरमपाल, डॉ. पूनम शर्मा, सुशील श्रीवास्तव, मदन गोपाल, चरनजीत, मिली मिश्रा, मनोज निनोरिया, राखी मजुमदार, सुमन चौरसिया, हर्ष चौरसिया, सरस्वती द्विवेदी एवं रंजना गुप्ता शामिल रहे।

कार्यक्रम का संचालन राजेश पाठक प्रवीण एवं माधुरी मिश्रा ने संयुक्त रूप से किया। अंत में नीरज शुक्ला द्वारा आभार प्रदर्शन प्रस्तुत किया गया।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes