मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह/निकाह योजना सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के साथ-साथ जरूरतमंद परिवारों को आर्थिक संबल प्रदान करती है – मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह/निकाह योजना सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के साथ-साथ जरूरतमंद परिवारों को आर्थिक संबल प्रदान करती है – मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवा

 

—————-

 

मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह ने कुसमानिया में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह/निकाह कार्यक्रम में शामिल होकर नवदंपतियों को शुभकामनाएं दी

 

———–

 

देवास, 13 मई 2026/ प्रदेश के सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन कल्याण, उद्यानिकी तथा खाद्य प्रसंस्करण विभाग के मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह कुसमानिया में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह/निकाह कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह/निकाह कार्यक्रम में 51 जनजाति कन्याओं का विवाह जनजाति परंपरा से संपन्न हुआ, 33 जोड़ो का विवाह वैदिक परंपरा से संपन्न हुआ एवं 16 मुस्लिम कन्याओं का निकाह संपन्न कराया गया। मंत्री श्री नारायण सिंह एवं खातेगांव विधायक श्री आशीष शर्मा ने कन्याओं को 49 हजार रूपये राशि के स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए। इस अवसर पर उन्होंने विवाह के पवित्र बंधन में बंध रहे नवदंपतियों को शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए उनके सुखद एवं समृद्ध वैवाहिक जीवन की कामना की। केन्द्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा वीसी के माध्यम से वर्चुअली जुड़कर नवदंपतियों को आशीर्वाद दिया।

 

सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन कल्याण, उद्यानिकी तथा खाद्य प्रसंस्करण विभाग के मंत्री मंत्री श्री कुशवाह ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह/निकाह योजना समाज के सभी वर्गों के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है, जो सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के साथ-साथ जरूरतमंद परिवारों को आर्थिक संबल प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। इस दौरान मंत्री श्री कुशवाह ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद प्रदान करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की एवं सभी नवविवाहित जोड़ों को स्वीकृति पत्र प्रदान किये।

 

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह/निकाह कार्यक्रम में जनपद पंचायत कन्नौद अध्यक्ष श्रीमती सावित्री रेवाराम सारण, जिला पंचायत सदस्य संतोष काकोड़िया, जनपद पंचायत सदस्य, श्री हुकम पटेल, श्री मोहन पटेल, श्री महेश परमार, श्री संतोष काकोड़िया, श्री सुनील कर्मा, श्री राजेश चौहान, श्रीमती पिंकी बारेल सहित अन्‍य जनप्रतिनिधि, अनुविभागीय अधिकारी श्री कन्हैयालाल तिलवारी, उपसंचालक सामाजिक न्याय श्रीमती संगीता यादव, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत कन्नौद श्री दीपक मुजाल्दे उपस्थित थे।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes