Skip to main content

Aaj Tak24x7

दुद्धी पुलिस ने वांछित अपराधी को झारखंड से किया गिरफ्तार। 

दुद्धी पुलिस ने वांछित अपराधी को झारखंड से किया गिरफ्तार।

 

आज तक 24x7news सोनभद्र से विनोद कुमार की रिपोर्ट।

 

दुद्धी सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन में थाना दुद्धी पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ अभियान के तहत मुकदमा संख्या 101/2026 धारा 3(1) उत्तर प्रदेश गिरोहबंदी एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1986 के वांछित अभियुक्त सफीउद्दीन अंसारी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी मंगलवार को झारखंड के वार्ड नंबर 6 खाला थाना धुरकी,गढ़वा से की गई।

अभियुक्त सफीउद्दीन अंसारी पुत्र नसीरूद्दीन निवासी वार्ड नंबर 6 खाला थाना धुरकी जनपद गढ़वा (झारखंड) है। इस मुकदमे में अन्य नामजद अभियुक्तों में अकलू शाव पुत्र धुनुक शाव निवासी खाला धुरकी गढ़वा (झारखंड), भरत यादव पुत्र फौजदार निवासी बरखोहरा थाना विंढमगढ़ सोनभद्र, रियाजुद्दीन पुत्र इस्लामुद्दीन निवासी बघाड़ू थाना दुद्धी तथा इस्लामुद्दीन पुत्र कादिर निवासी बघाड़ू थाना दुद्धी शामिल हैं। अन्य वांछितों की तलाश जारी है ।

गिरफ्तारी टीम में प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार सिंह,हेड कांस्टेबल भागीचन्द्र और कांस्टेबल सुनील कुमार सरोज रहे।

अपर पुलिस अधीक्षक तथा क्षेत्राधिकारी दुद्धी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक दुद्धी के नेतृत्व में यह सफल कार्रवाई की गई।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in