तैयारियां पूर्ण, डीबीए के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को 15 मई को दिलाई जाएगी शपथ

तैयारियां पूर्ण, डीबीए के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को 15 मई को दिलाई जाएगी शप

– कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विभिन्न समितियों का गठन कर दी गई जिम्मेदारी

– डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र भवन मे बैठक कर बनाई गई रणनीति

 

आज तक 24x7news सोनभद्र से विनोद कुमार की रिपोर्ट।

 

सोनभद्र। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन, सोनभद्र के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों व कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आगामी 15 मई को पूर्वान्ह 11 बजे तहसील सभागार रॉबर्ट्सगंज में संपन्न होगा। जिसकी तैयारियां पूर्ण हो गई हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बुधवार को डीबीए भवन में एक आवश्यक बैठक हुई, जिसमें विचार-विमर्श के बाद विभिन्न समितियों का गठन कर सम्बन्धितों को जिम्मेदारी दी गई है।

बता दें कि इस गरिमामय समारोह में नवनिर्वाचित अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह एडवोकेट सहित समस्त कार्यकारिणी सदस्य एवं पदाधिकारी गोपनीयता की शपथ लेंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हरिशंकर सिंह एडवोकेट पूर्व अध्यक्ष/सदस्य बार काउंसिल आफ उत्तर प्रदेश होंगे, वहीं विशिष्ट अतिथि पांचू राम मौर्य एड पूर्व अध्यक्ष/ सदस्य बार काउंसिल आफ उत्तर प्रदेश, सांसद छोटेलाल सिंह खरवार व आशुतोष सिंन्हा एडवोकेट सदस्य स्नातक क्षेत्र वाराणसी होंगे।

समारोह की तैयारियों को लेकर डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र के पदाधिकारियों की आवश्यक बैठक हुई। जिसमें कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु विभिन्न समितियों का गठन कर सम्बन्धितों को दायित्व सौंपे गए। स्वागत समिति की जिम्मेदारी वरिष्ठ अधिवक्ता संतोष कुमार यादव एडवोकेट को दी गई मंच व्यवस्था व मीडिया समन्वय की जिम्मेदारी वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार यादव एडवोकेट, सुरेश सिंह कुशवाहा एड, पवन कुमार सिंह एड व प्रदीप कुमार मौर्य एडवोकेट को दी गई है।

डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के निवर्तमान अध्यक्ष जगजीवन सिंह एडवोकेट ने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह में जिले के समस्त अधिवक्तागण, जनप्रतिनिधिगण , प्रशासनिक अधिकारी एवं गणमान्य नागरिकों को आमंत्रित किया गया है। नवनिर्वाचित कार्यकारिणी अधिवक्ता हितों की रक्षा एवं न्यायिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए संकल्पबद्ध है। बैठक की अध्यक्षता निवर्तमान अध्यक्ष जगजीवन सिंह एडवोकेट व संचालन निवर्तमान वरिष्ठ उपाध्यक्ष पवन कुमार सिंह एडवोकेट ने किया।

बैठक में पवन कुमार सिंह एड, प्रदीप कुमार मौर्य एड, राजेश कुमार यादव एड, रियाज़ खान, चंद्र प्रकाश सिंह, चतुर्भुज शर्मा, संतोष यादव, सुरेश कुशवाहा, द्वारकानाथ नागर, टीटू गुप्ता, आदर्श देव पांडेय, स्वरा भास्कर, आशुतोष देव पांडेय, रामगुल्ली यादव, सुदेश कुमार, दशरथ यादव,राकेश कुमार सिंह, रविंद्र सिंह, रोशन, विनीता आदि मौजूद रही।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes