*न्यूज़ रिपोर्ट*
*शाहकोट पुलिस ने नाजायज शराब सहित एक व्यक्ति किया गिरफ्तार*
*07 बोतलें बरामद, आरोपी पर पहले से 2 मामले दर्ज*
*जालंधर, 14 मई 2026:* जालंधर ग्रामीण पुलिस की शाहकोट थाना टीम ने नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को 07 बोतल नाजायज शराब सहित गिरफ्तार किया है।
SSP हरविंदर सिंह विरक के निर्देश पर DSP शाहकोट सरवण सिंह बल और SHO दिलबाग सिंह की अगुवाई में ASI अंग्रेज सिंह, इंचार्ज मलसियां ने पुलिस पार्टी के साथ गश्त के दौरान आरोपी को काबू किया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान अमनप्रीत उर्फ अमन पुत्र निर्मल सिंह निवासी पिंड कांगणा, थाना शाहकोट के रूप में हुई है। आरोपी को लंका पुल पिंड कांगणा कालू करके उससे 07 बोतल नाजायज शराब बरामद की गई। थाना शाहकोट में FIR नंबर 131, दिनांक 13.05.2026, धारा 61-1-14 Excise Act के तहत केस दर्ज किया गया है।
पुलिस के अनुसार आरोपी का पुराना रिकॉर्ड भी है। अमनप्रीत के खिलाफ पहले थाना शाहकोट में मारपीट का केस FIR 120/2017 और NDPS एक्ट का केस FIR 300/2025 दर्ज है। पुलिस नाजायज शराब के सोर्स को लेकर पूछताछ कर रही है।
*बरामदगी:* 07 बोतल नाजायज शराब
—buro chief Paramjeet Kaur punjab


