बिल्लीमारकुंडी की लीज भूमि पर बड़ा सवाल: संतोष अग्रहरी का लिखित दावा खुद ही खोल रहा फर्जीवाड़े की पोल

लोकेशन/ सोनभद्र उत्तर प्रदेश

रिपोर्ट/ कन्हैयालाल केशरी

 

 

बिल्लीमारकुंडी की लीज भूमि पर बड़ा सवाल: संतोष अग्रहरी का लिखित दावा खुद ही खोल रहा फर्जीवाड़े की पो

 

डाला/सोनभद्र। बिल्लीमारकुंडी स्थित संतोष अग्रहरी की लीज भूमि को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। उपलब्ध अभिलेखों के अनुसार 13 सितंबर 1989 को संतोष अग्रहरी द्वारा लिखित रूप से दावा किया गया था कि उक्त भूमि पर उनका और उनके परिवार का 15 से 20 वर्षों से कब्जा है।

यदि इस दावे को सही माना जाए तो वर्ष 1989 से 20 वर्ष पीछे जाने पर कब्जा लगभग 1969 से माना जाएगा। यानी आज तक इस कथित कब्जे की अवधि करीब 57 वर्ष बैठती है।

चौंकाने वाली बात यह है कि वर्तमान में संतोष अग्रहरी की अनुमानित आयु लगभग 54 वर्ष बताई जा रही है। इस हिसाब से यदि 57 वर्ष पूर्व कब्जा माना जाए तो उनका जन्म होने से करीब 3 वर्ष पहले ही भूमि पर उनका कब्जा साबित होता है, जो स्वाभाविक रूप से संदेह पैदा करता है।

यह तथ्य साफ संकेत देता है कि भूमि संबंधी अभिलेखों एवं दावों में कहीं न कहीं गंभीर विसंगति अथवा फर्जीवाड़ा हुआ है। अब यह सवाल उठ रहा है कि आखिर किस आधार पर यह दावा स्वीकार किया गया और किन अधिकारियों की संस्तुति पर लीज प्रक्रिया आगे बढ़ाई गई।

स्थानीय लोगों में इस मामले को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। लोगों की मांग है कि पूरे प्रकरण की उच्च स्तरीय निष्पक्ष जांच कराई जाए तथा यदि दस्तावेज फर्जी पाए जाएं तो जिम्मेदार व्यक्तियों एवं संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

जनता पूछ रही है — जब व्यक्ति की उम्र ही 54 वर्ष है तो 57 वर्ष पुराना कब्जा आखिर किस आधार पर दर्ज हुआ?

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes

यह भी पढ़ें

आज दिनांक 18-06-2026 को प्रातः 07:00 बजे थाना वाल्टरगंज के ग्राम रतनपुरा से एक कॉलर द्वारा डायल 112 को सूचना दी गई कि उसके भाई की डेड बॉडी मौके पर पड़ी हुई है । इस सूचना पर तत्काल थाना वाल्टरगंज पुलिस, फॉरेंसिक टीम, स्वाट व सर्विलांस की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची ।

आज दिनांक 18-06-2026 को प्रातः 07:00 बजे थाना वाल्टरगंज के ग्राम रतनपुरा से एक कॉलर द्वारा डायल 112 को सूचना दी गई कि उसके भाई की डेड बॉडी मौके पर पड़ी हुई है । इस सूचना पर तत्काल थाना वाल्टरगंज पुलिस, फॉरेंसिक टीम, स्वाट व सर्विलांस की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची ।

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in