Skip to main content

Aaj Tak24x7

नागदा सरकारी अस्पताल में बदइंतजामी: 46 डिग्री गर्मी में बिजली-पंखे गायब, एक बेड पर दो मरीज

लोकेशन नागदा जंक्शन मांगीलाल सोलंकी संवाददाता उज्जैन।

नागदा सरकारी अस्पताल में बदइंतजामी: 46 डिग्री गर्मी में बिजली-पंखे गायब, एक बेड पर दो मरी

*

 

उज्जैन /भीषण गर्मी के बीच नागदा जंक्शन सरकारी अस्पताल की बदहाल तस्वीर सामने आई है। 45-46 डिग्री तापमान में अस्पताल में बिजली व्यवस्था ठप है, पंखे नहीं चल रहे और मरीज उमस में तड़पने को मजबूर हैं।

 

रिपोर्ट के अनुसार, अस्पताल में बेड की भारी कमी के चलते एक बेड पर दो-दो मरीजों को भर्ती करना पड़ रहा है। गांव-देहात से इलाज के लिए आए मरीज और उनके परिजन गर्मी और बुनियादी सुविधाओं के अभाव में बेहाल हैं। अस्पताल परिसर में लगे बिजली बोर्ड और “अपग्रेड-मॉडर्न अस्पताल” के बोर्ड के दावे जमीनी हकीकत से कोसों दूर नजर आ रहे हैं।

– अंदर बिजली नहीं, पंखे बंद, कूलिंग की कोई व्यवस्था नहीं

– एक बेड पर दो मरीज, जिससे संक्रमण और असुविधा का खतरा

– गांव से आए मरीजों को गर्मी में बाहर बरामदे में बैठना पड़ रहा है

 

स्थानीय लोगों का कहना है कि अस्पताल को लेकर बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं, लेकिन 46 डिग्री गर्मी में बिजली और पंखे जैसी बुनियादी सुविधा न होना सिस्टम पर सवाल खड़े करता है।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in