बैडमिंटन संघ ने किया उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सम्मानि
हैदराबाद जाकर खेलेंगे छिंदवाड़ा के शटलर
छिंदवाड़ा – जिला बैडमिंटन संघ द्वारा प्रतिदिन निःशुल्क बैडमिंटन प्रशिक्षण शिविर का आयोजन ओलंपिक स्टेडियम बैडमिंटन हॉल में किया जा रहा है जिसमें लगभग 200 खिलाड़ी उत्साह पूर्वक हिस्सा ले रहे हैं।
संघ अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह बैस ने बताया कि बैडमिंटन हॉल में अखिल भारतीय बैडमिंटन स्पर्धा हैदराबाद एवं जूनियर स्पर्धा खरगोम में भाग लेने खिलाड़ियों सहित बैडमिंटन खेल के प्रशिक्षक एवं अंपायर्स को आयोजन समिति द्वारा विशेष समारोह में सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन सचिव जावेद खान ने एवं आभार उपाध्यक्ष दीपक राज जैन ने किया ।
इस अवसर पर खिलाड़ियों के उत्साह वर्धन हेतु समाजसेवी नरेंद्र साहू, संघ अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह बैस, जिला जेल अधीक्षक प्रतीक जैन के साथ प्रशांत पराड़कर, डॉक्टर अनिल जैन, दीपक राज जैन, हरीश खंडेलवाल, विजय पवार, संजय विश्वकर्मा, राकेश चौरसिया सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी, खेल प्रेमी एवं अभिभावकगण उपस्थित रहे ।
कार्यक्रम के अंत में स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर दीपक राज जैन ने सभी से ग्रीष्मकाल को देखते हुए पशु – पक्षियों के लिए दाना – पानी रखने एवं छिंदवाड़ा को स्वच्छ – स्वस्थ एवं सुंदर बनाने की अपील की।
सादर प्रकाशनार्थ 15,05,2026



