Skip to main content

Aaj Tak24x7

बिरलाग्राम पुलिस ने दो माह पहले गुम दो #नाबालिग को गुजरात से किया दस्तयाब, दो आरोपी गिरफ्तार

बिरलाग्राम पुलिस ने दो माह पहले गुम दो #नाबालिग को गुजरात से किया दस्तयाब, दो आरोपी गिरफ्ता

 

नागदा /बिरलाग्राम पुलिस ने दो माह पहले गुम दो नाबालिग को गुजरात से दस्तयाब किया है। वहीं दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। बिरलाग्राम थाना प्रभारी जितेंद्र पाटीदार ने बताया कि 6 मार्च को गांव अजीमाबाद पारदी से फरियादी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि नाबालिग बेटी को अज्ञात आरोपी बहला-फुसला कर ले गए। इसी तरह गांव के एक अन्य ने भी नाबालिग बेट के गुम होने की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने अपहृता की तलाश के लिए टीम का गठन किया। सायबर सेल की मदद से 12 मई को अपहृताओं को दखनदा बारा बाड़ी सारा थाना सलाया मरीन जिला द्वारिका गुजरात से दस्तयाब किया गया। मौके से आरोपी संतोष पिता विक्रम और राहुल पिता तेजुलाल को गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपी नाबालिगों को बहला-फूसलाकर ले गए थे। नाबालिग को तलाशन में थाना प्रभारी जितेंद्र पाटीदार, एसआई शांतिलाल मौर्य, प्रतीक यादव (सायबर सेल), मोनिका तिवारी, एएसआई भुरिया मोहरे, प्रधान आरक्षक गोपाल चावला, राजपाल चंदेल, नरेंद्रसिंह, संग्रामसिंह, आरक्षक कृष्णा बैरागी, दिनेश मुनिया, सौरभसिंह, प्रिंस छाबड़ा, सोदागर जाट, निबिया की भूमिका रही।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in