Skip to main content

Aaj Tak24x7

रिजर्व पुलिस लाइन्स, बस्ती में वामा सारथी द्वारा समर कैम्प का आयोजन किया गया-*

रिपोर्ट

पवन कुमार श्रीवास्तव

आज तक 24 X 7 टीवी न्यूज़ चैनल

जिला संवाददाता बस्ती

 

*रिजर्व पुलिस लाइन्स, बस्ती में वामा सारथी द्वारा समर कैम्प का आयोजन किया गया-

 

आज दिनांक 15.05.2026 को वामा सारथी अध्यक्षा बस्ती पत्नी पुलिस अधीक्षक बस्ती के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी लाइन की उपस्थिति में उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन (वामा सारथी) द्वारा बच्चों में अनुशासन एवं टीम भावना जागृत करने हेतु वामा सारथी समर कैम्प का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों में रचनात्मक कौशल जैसे आर्ट एंड क्राफ्ट- पेंटिंग, ,क्ले मॉडलिंग और ‘बेस्ट आउट ऑफ द बेस्ट’ तथा संगीत और नृत्यः लोक नृत्य, शास्त्री संगीत आदि की प्रतियोगिता करायी गयी। क्षेत्राधिकारी लाइन द्वारा बच्चों को प्रोत्साहित कर उनका मनोबल बढ़ाया गया तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान वामा सारथी टीम एवं पुलिस परिवार के लोग उपस्थित रहे।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in