Skip to main content

Aaj Tak24x7

कालीसिंध नदी में दर्दनाक हादसा, 19 वर्षीय युवक की डूबने से मौत!

कालीसिंध नदी में दर्दनाक हादसा, 19 वर्षीय युवक की डूबने से मौत

 

उज्जैन/झारड़ा थाना क्षेत्र के पाताखेड़ी गांव में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब 19 वर्षीय नगीना पिता राधेश्याम कालबेलिया के कालीसिंध नदी में डूबने की खबर सामने आई। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

 

मौके पर एसडीएम महिदपुर, झारड़ा थाना प्रभारी और पुलिस स्टाफ तुरंत पहुंचे। वहीं डीआरसी झारड़ा की टीम और अनुभवी गोताखोरों को नदी में उतारा गया। घंटों तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद महिदपुर किला निवासी गोताखोर शकील खान, जाहिद अली, जुबेर खान और अशफाक मोहम्मद ने कड़ी मशक्कत कर युवक का शव नदी से बाहर निकाला।

 

इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in