रिपोर्ट
शमसुलहक खान
आज तक 24 X7 न्यूज़ ब्यूरो बस्ती
*दो बाइक की आमने-सामने हुई टक्कर, दोनों बाइक सवार घायल*
– कुछ घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज में चल रहा इलाज
– कुछ घायलों की स्थिति गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल किया गया रेफर
*कप्तानगंज बस्ती*- दिनांक 30. .05.26 को समय करीब 8:30 बजे विजय अग्रहरी पुत्र छांगुर प्रसाद उम्र करीब 40 वर्ष निवासी तेलियाडीह महाराजगंज थाना कप्तानगंज जनपद बस्ती अपने मोटरसाइकिल नंबर UP51Z 6685 से महाराजगंज से कप्तानगंज की तरफ विपरीत लेने से जा रहे थे और कप्तानगंज से महाराजगंज की तरफ मेहताब पुत्र दिलावर हुसैन उम्र करीब 19 वर्ष, मोहम्मद शहनवाज पुत्र मोहम्मद गुलजार उमरकारी 15 वर्ष, मोहम्मद सुहैल पुत्र मोहम्मद अतीक उम्र करीब 15 वर्ष निवासीगढ थाना कप्तानगंज जनपद बस्ती अपने एक्टिवा स्कूटी नंबर एम MH01 BW 0974 से कप्तानगंज से महाराजगंज की तरफ ओझा गंज के लिए जा रहे थे कि ग्राम ककुआरावत के सामने बस्ती लखनऊ लेन पर दोनों वाहन में आमने-सामने टक्कर हो गई जिससे मोटरसाइकिल चालक विजय अग्रहरी को सिर में तथा मेहताब के सिर व हाथ में गंभीर चोटे आई है तथा मोहम्मद शाहनवाज व मोहम्मद सुहैल को सामान्य चोटें आई है । मजरुबों को तत्काल एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज भेजा गया जहां से विजय अग्रहरी के सर में गंभीर चोट होने के कारण तथा मेहताब के सर व हाथ में गंभीर चोट होने के कारण तत्काल जिला चिकित्सालय बस्ती रेफर किया गया है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है यातायात व्यवस्था सामान्य रूप से संचालित है।



