Skip to main content

Aaj Tak24x7

फेसबुक पर दोस्ती कर शादी का झांसा देने वाले CRPF जवान को 10 साल की सजा: बड़नगर पुलिस की प्रभावी पैरवी से कोर्ट का बड़ा फैसला

फेसबुक पर दोस्ती कर शादी का झांसा देने वाले CRPF जवान को 10 साल की सजा: बड़नगर पुलिस की प्रभावी पैरवी से कोर्ट का बड़ा फैसल

उज्जैन जिले के बड़नगर थाना क्षेत्र में फेसबुक पर दोस्ती कर और खुद को कुंवारा बताकर युवती से दुष्कर्म करने वाले सीआरपीएफ (CRPF) के जवान को माननीय न्यायालय ने 10 वर्ष के कठोर कारावास और अर्थदंड की सजा सुनाई है। महिलाओं के विरुद्ध होने वाले गंभीर अपराधों की रोकथाम के लिए पुलिस कप्तान के निर्देशन, एएसपी ग्रामीण आलोक कुमार शर्मा और एसडीओपी बड़नगर महेंद्र सिंह परमार के मार्गदर्शन में बड़नगर पुलिस ने इस मामले में प्रभावी पैरवी की, जिसके चलते आरोपी को जेल की सलाखों के पीछे भेजा गया।

मामला साल 2022 का है, जब 3 अप्रैल को पीड़िता ने बड़नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि शिवपुरी निवासी आरोपी नितेश सिंह पिता अंतरसिंह (CRPF जवान) ने फेसबुक के जरिए उससे दोस्ती की और खुद को अविवाहित बताकर शादी का झांसा दिया। इसके बाद आरोपी ने पीड़िता के साथ जबरन अनैतिक कार्य (दुष्कर्म) किया और धमकी भी दी। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर अपराध क्रमांक 168/2022 के तहत धारा 366, 376, 376(2)(N) और 506 भादवि में केस दर्ज कर

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in