Skip to main content

Aaj Tak24x7

बारिश से पहले सचिन तेंदुलकर मार्ग को करें मोटरेवल

बारिश से पहले सचिन तेंदुलकर मार्ग को करें मोटरेव

मल्टीलेवल कार पार्किंग में डिवाटिरिंग कार्य करें प्रारंभ

निगमायुक्त ने दिए निर्माण कार्यों को तेज करने के सख्त निर्देश

ग्वालियर दिनांक 15 जून 2026 -बारिश से पहले हर हाल में सचिन तेंदुलकर मार्ग को मोटरेवल किया जाए, जिससे यहां से गुजरने वाले लोगों को परेशानी का सामना नहीं करना पडे। यह निर्देश नगर निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय ने सचिन तेंदुलकर मार्ग का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को दिए। नगर निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय ने शहर में चल रहे निर्माणाधीन प्रोजेक्ट का निरीक्षण किया। साथ ही वार्ड क्रमांक 19 एवं 20 में बारिश के दौरान जलभराव वाले स्थानों का निरीक्षण कर अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए।

नगर निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय ने आज सुबह कन्वेंशन सेंटर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नगर निगम आयुक्त ने कन्वेंशन सेंटर के निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया और धीमी गति पर नाराजगी जताते हुए स्पष्ट कहा कि शहर की महत्वपूर्ण परियोजनाओं में किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को तय समय-सीमा में कार्य पूर्ण कराने और नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इसके बाद नगर निगम आयुक्त ने वार्ड क्रमांक 19 में जलभराव प्रभावित क्षेत्रों और सीवर सफाई कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने आगामी बारिश को देखते हुए नालों और सीवर लाइनों की सफाई का कार्य तेज करने के निर्देश दिए, ताकि नागरिकों को जलभराव की समस्या से राहत मिल सके। नगर निगम आयुक्त ने जलभराव वाले क्षेत्रों के सीवर चेंबरों को खुलवाकर देखा, जिससे उनकी सफाई की स्थिति देखी जा सके।

इसके पश्चात उन्होंने सचिन तेंदुलकर मार्ग  निरीक्षण किया।  सचिन तेंदुलकर मार्ग के निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य को तय समय सीमा में कार्य को पूर्ण करने के साथ सड़क निर्माण के  दौरान संबंधित अधिकारियों को वह सभी जरूरी प्रावधान करने के निर्देश दिए जिससे आम लोगो को इस रोड से निकलने में दिक्कतों का सामना न करना पड़े।

इसके बाद निगमायुक्त ने महाराज बाड़ा स्थित मल्टी लेवल कार पार्किंग के निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान निगम आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जल्द से जल्द डिवाटरिंग प्रोसेस को शुरू किया जाए। जिससे निचले तल पर भरे पानी को निकाला जा सके। साथ ही उन्होंने कार्य को पूर्ण करने के लिए जो समय सारणी बनाई गई है उसके अनुसार निर्माण कार्य को पूर्ण करने के निर्देश दिए। निगम आयुक्त ने महाराज बाडा स्थित नवनिर्मित इंडस्ट्रियल म्यूजियम का भी मुआयना किया। निरीक्षण में उन्होंने म्यूजियम में चल रहे अंतिम वॉल पेंटिंग के कार्य का निरीक्षण कर सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जल्द से जल्द म्यूजियम के अंतिम फिनिसिंग कार्य को पूर्ण कर इसके ओएंडएम के तहत किये जाने वाले प्रावधानों के कार्य को पूर्ण किया जाए।

निरीक्षण के दौरान कार्यपालन यंत्री श्री पवन सिंघल, श्री सुरेश अहिरवार, श्री महेंद्र प्रसाद अग्रवाल, सिटी प्लानर श्री महेंद्र अग्रवाल,  सहायक यंत्री श्री रजनीश गुप्ता, श्री अमित गुप्ता सहित स्मार्ट सिटी के अधिकारी मौजूद थें।

 

तरूण विहार के नाले का मुहाना करें चौडा

 

वार्ड क्रमांक 20 स्थित तरूण विहार नाला का क्षेत्रीय पार्षद श्री प्रमोद खरे एवं नगर निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान निगमायुक्त ने पाया कि नाला का मुहाना संकरा है, जिसके कारण जलभराव की स्थिति निर्मित होती है। ऐसे में नगर निगम आयुक्त ने जलभराव की स्थिति को खत्म करने के लिए सभी उपाय करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

सूचना क्र./943/

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in