Skip to main content

Aaj Tak24x7

टेलीकॉम लाइन के खुले चेंबर में गिरी बाइक, दो गंभीर घायल।।

पिछोर से विशेष संवाददाता मनमोहन सेन की रिपोर्ट…

 

टेलीकॉम लाइन के खुले चेंबर में गिरी बाइक, दो गंभीर घायल।।

अंचल भर में बीएसएनल कंपनी के कर्मचारियों ने गड्ढे खोद कर चैंबर बनाए, बंद करना भूले, हर रोज वाहन चालक हो रहे हादसे का शिकार,।।

 

रन्नौद थाना क्षेत्र के माढा पेट्रोल के समीप बडा हादसा, ।

 

रन्नौद – शिवपुरी ।। जिले के रन्नौद थाना क्षेत्र के गणेश खेड़ा पेट्रोल पंप के पास, गुरुवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया ​सड़क किनारे बने बीएसएन एल कंपनी के चेंबर काफी समय से खुले पडे हुए,जिसमें एक तेज रफ्तार बाइक असंतुलित होकर सीधे अंदर जा गिरी। इस भयानक हादसे में बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं,मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने घायलों को बाहर निकाला और रन्नौद पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को कोलारस अस्पताल भिजवाया जहां घायलों का इलाज चल रहा है।।

 

 

 

 

 

बता दें कि टेलीकॉम कंपनी पर ​लापरवाही के उठे सवाल – इस घटना के बाद से ही स्थानीय लोगों में कंपनी और प्रशासन की लापरवाही को लेकर भारी नाराजगी है। लोगों का कहना है कि सड़क किनारे इस तरह खुले छोड़े गए चेंबर किसी मौत के कुएं से कम नहीं हैं। कंपनी ने पूरे क्षेत्र की सड़कों को खोदकर लाइन बिछाई गई है। जहां उनके कर्मचारियों ने चेंबर खुले छोड़ दिए गए जो की आए दिन हादसे के शिकार हो रहे है।जिम्मदारों को शिकायत के बाद भी चैंबरों को बंद नहीं किया गया और साइट भी अच्छी क्वालिटी की नहीं बनाई गई है, जिससे वह बारिश में और ज्यादा हालत खराब होगी।​फिलहाल, पुलिस को इस घटना की सूचना दे दी गई है।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in