पिछोर से विशेष संवाददाता मनमोहन सेन की रिपोर्ट…
टेलीकॉम लाइन के खुले चेंबर में गिरी बाइक, दो गंभीर घायल।।
अंचल भर में बीएसएनल कंपनी के कर्मचारियों ने गड्ढे खोद कर चैंबर बनाए, बंद करना भूले, हर रोज वाहन चालक हो रहे हादसे का शिकार,।।
रन्नौद थाना क्षेत्र के माढा पेट्रोल के समीप बडा हादसा, ।
रन्नौद – शिवपुरी ।। जिले के रन्नौद थाना क्षेत्र के गणेश खेड़ा पेट्रोल पंप के पास, गुरुवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया सड़क किनारे बने बीएसएन एल कंपनी के चेंबर काफी समय से खुले पडे हुए,जिसमें एक तेज रफ्तार बाइक असंतुलित होकर सीधे अंदर जा गिरी। इस भयानक हादसे में बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं,मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने घायलों को बाहर निकाला और रन्नौद पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को कोलारस अस्पताल भिजवाया जहां घायलों का इलाज चल रहा है।।
बता दें कि टेलीकॉम कंपनी पर लापरवाही के उठे सवाल – इस घटना के बाद से ही स्थानीय लोगों में कंपनी और प्रशासन की लापरवाही को लेकर भारी नाराजगी है। लोगों का कहना है कि सड़क किनारे इस तरह खुले छोड़े गए चेंबर किसी मौत के कुएं से कम नहीं हैं। कंपनी ने पूरे क्षेत्र की सड़कों को खोदकर लाइन बिछाई गई है। जहां उनके कर्मचारियों ने चेंबर खुले छोड़ दिए गए जो की आए दिन हादसे के शिकार हो रहे है।जिम्मदारों को शिकायत के बाद भी चैंबरों को बंद नहीं किया गया और साइट भी अच्छी क्वालिटी की नहीं बनाई गई है, जिससे वह बारिश में और ज्यादा हालत खराब होगी।फिलहाल, पुलिस को इस घटना की सूचना दे दी गई है।



