Skip to main content

Aaj Tak24x7

माननीय मंत्री श्री नारायन सिंह कुशवाह जी, कैबिनेट मंत्री, आज श्री महारुद्र मण्डल समिति एवं अभिनव विद्या मंदिर विद्यालय में विधायक निधि से 10 लाख रुपये की लागत से निर्मित नवीन शिशु वाटिका कालोकार्पणकिया।

माननीय मंत्री श्री नारायन सिंह कुशवाह जी, कैबिनेट मंत्री, आज श्री महारुद्र मण्डल समिति एवं अभिनव विद्या मंदिर विद्यालय में विधायक निधि से 10 लाख रुपये की लागत से निर्मित नवीन शिशु वाटिका कालोकार्पणकिया

अतुल मल्होत्रा।

, वाहन पार्किंग शेड, प्रसाधन एवं अन्य विकास कार्यों का लोकार्पण किया।इस अवसर पर विद्यालय परिवार, उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं क्षेत्र के सम्मानित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए शिक्षा, संस्कार और बेहतर आधारभूत सुविधाओं के महत्व पर अपने विचार साझा किए। हमारा संकल्प है कि ग्वालियर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा एवं विकास से जुड़े कार्यों को निरंतर गति प्रदान करते हुए प्रत्येक नागरिक के जीवन को बेहतर बनाने की दिशा में सतत प्रयास करते रहेंगे। इस अवसर पर पूर्व सांसद श्री विवेकनारायण सेजवलकर जी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र कार्यकारिणी सदस्य श्री यशवंत इंदापुरकर जी, महारुद्र समिति के अध्यक्ष श्री विवेक खेडकर जी, पार्षद श्री अनिल साँखला जी, श्री मोहित जाट जी, मण्डल अध्यक्ष श्री अमर कुटे जी, श्री स्वदेश के डायरेक्टर श्री यशवर्धन जैन जी, श्री किरण कल्याणकर जी, डॉ. कमल भदौरिया जी, श्री पप्पू वर्मा जी, श्री मनोज भार्गव जी, श्री गौरव वाजपेयी जी,सहित अन्य गणमान्य साथी उपस्थित रहे।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in