मुख्यमंत्री की प्रस्तावित यात्रा और बारिश को लेकर निगम आयुक्त सख्त, अधिकारियों को दिए त्वरित तैयारियों के निर्देश July 4, 2026
ढाई हजार करोड़ की ऑर्डिनेंस फैक्ट्री की सौगात देने के लिए श्रीमंत सिंधिया का सत्येन्द्र शर्मा ने आभार अभिनंदन किया। July 4, 2026
केंद्रीय मंत्री सिंधिया शिवपुरी कल करेंगे ₹2,500 करोड़ के अत्याधुनिक अडानी डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का उद्घाटन* July 4, 2026
उफनते नाले में बहे सहायक सचिव का शव मिला , चंबल नदी में SDRF और होमगार्ड की टीम ने पूरा किया रेस्क्यू ऑपरेशन July 4, 2026
लॉलीपॉप का लालच देकर छात्राओं से अशोभनीय हरकत का आरोप, शिक्षक गिरफ्तार, POCSO के तहत भेजा गया जेल* July 4, 2026
फूलबाग मैदान में यूजीसी रोल बैक आंदोलन कार्यक्रम के लिए ग्वालियर पुलिस चौकस , सभी पुलिस अधिकारी जवान मैदान में, सुबह से ही मुस्तैदी.. September 10, 2026
फूलबाग मैदान में यूजीसी रोल बैक आंदोलन कार्यक्रम के लिए ग्वालियर पुलिस चौकस , सभी पुलिस अधिकारी जवान मैदान में, सुबह से ही मुस्तैदी..
शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर