Skip to main content

Aaj Tak24x7

उफनते नाले में बहे सहायक सचिव का शव मिला , चंबल नदी में SDRF और होमगार्ड की टीम ने पूरा किया रेस्क्यू ऑपरेशन

उफनते नाले में बहे सहायक सचिव का शव मिला , चंबल नदी में SDRF और होमगार्ड की टीम ने पूरा किया रेस्क्यू ऑपरेश

 

ग्राम गावड़ी लोधा में पुलिया पार करते समय तेज बहाव में बहे थे सूर्य प्रताप सिंह, लगातार सर्च ऑपरेशन के बाद चंबल नदी से मिला शव

 

उज्जैन। बड़नगर तहसील के ग्राम गावड़ी लोधा में उफनते नाले में बह गए सहायक सचिव सूर्य प्रताप सिंह (35) का शव आखिरकार बरामद कर लिया गया है। लगातार कई घंटों तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद होमगार्ड एवं एसडीआरएफ की टीम ने चंबल नदी से उनका शव रिकवर किया। शव मिलने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन समाप्त कर दिया गया।

 

जानकारी के अनुसार, गुरुवार शाम तेज बारिश के दौरान सूर्य प्रताप सिंह गांव लौटते समय उफनती पुलिया पार कर रहे थे। इसी दौरान तेज बहाव में वह अपनी मोटरसाइकिल सहित नाले में बह गए थे। घटना के बाद पुलिस, एसडीआरएफ, होमगार्ड और ग्रामीणों ने रातभर तथा अगले दिन भी लगातार तलाश अभियान चलाया। इस दौरान उनकी मोटरसाइकिल घटना स्थल से करीब 50 मीटर दूर बरामद हुई थी, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल पाया था।

 

आज शनिवार को सर्च ऑपरेशन का दायरा बढ़ाते हुए होमगार्ड एवं एसडीआरएफ की टीम ने चंबल नदी में मोटर बोट उतारकर तलाश अभियान चलाया। काफी प्रयासों के बाद टीम को चंबल नदी में सूर्य प्रताप सिंह का शव मिल गया। इसके बाद शव को बाहर निकालकर आवश्यक कार्रवाई की गई और रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा किया गया।

 

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in