केंद्रीय मंत्री सिंधिया शिवपुरी कल करेंगे ₹2,500 करोड़ के अत्याधुनिक अडानी डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का उद्घाटन*

*केंद्रीय मंत्री सिंधिया शिवपुरी कल करेंगे ₹2,500 करोड़ के अत्याधुनिक अडानी डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का उद्घाटन

 

*प्रधानमंत्री मोदी के ‘आत्मनिर्भर भारत’ और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के औद्योगिक विकास विज़न को मिलेगा नया आयाम*

 

*ग्वालियर-चंबल बनेगा देश का नया डिफेंस हब, 5,000 रोजगार सृजित होंगे, आधुनिक मिसाइल एवं एडवांस्ड डिफेंस सिस्टम का होगा निर्माण*

 

 

*शिवपुरी/ग्वालियर/भोपाल- 4 जुलाई, 2026(शनिवार)।* केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री तथा गुना सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया कल रविवार 5 जुलाई को दोपहर 1:00 बजे अपने संसदीय क्षेत्र के शिवपुरी शहर में अडानी समूह द्वारा स्थापित किए जा रहे लगभग ₹2,500 करोड़ की लागत वाले अत्याधुनिक डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का उद्घाटन करेंगे। यह परियोजना प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘आत्मनिर्भर भारत’ और ‘मेक इन इंडिया’ अभियान के साथ-साथ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के औद्योगिक विकास के विज़न को नई गति प्रदान करेगी।

 

उल्लेखनीय है कि यह परियोजना सिंधिया के सतत प्रयासों का परिणाम है, जिसके माध्यम से ग्वालियर-चंबल अंचल देश के उभरते हुए रक्षा विनिर्माण केंद्र के रूप में स्थापित होने जा रहा है।

 

*ग्वालियर-चंबल बनेगा देश का नया डिफेंस हब*

शिवपुरी में स्थापित होने वाला यह अत्याधुनिक संयंत्र क्षेत्र को देश के प्रमुख रक्षा विनिर्माण केंद्र के रूप में स्थापित करेगा। ग्वालियर में पहले से संचालित स्मॉल आर्म्स मैन्युफैक्चरिंग कॉम्प्लेक्स और शिवपुरी के इस नए एडवांस्ड डिफेंस प्लांट के साथ पूरे ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में एक सशक्त डिफेंस इकोसिस्टम विकसित होगा। इस प्लांट से भारत की रक्षा उत्पादन क्षमता को नई मजबूती मिलेगी।

 

*5,000 रोजगार के अवसर और स्थानीय उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा*

इस परियोजना के माध्यम से लगभग 5,000 प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर सृजित होंगे। साथ ही क्षेत्र के छोटे एवं मध्यम उद्योगों (MSMEs) को रक्षा उत्पादन की सप्लाई चेन से जुड़ने का अवसर मिलेगा। ग्वालियर स्थित अडानी स्मॉल आर्म्स प्लांट से पहले ही 25 से अधिक स्थानीय एमएसएमई जुड़े हुए हैं तथा शिवपुरी परियोजना से यह दायरा और विस्तृत होगा।

 

*तीन वर्षों में पूर्ण होगा निर्माण*

विदित रहे कि परियोजना का लक्ष्य अगले तीन वर्षों में पूर्ण रूप से तैयार होकर उत्पादन प्रारंभ करना है। यह केवल निवेश की घोषणा नहीं, बल्कि निश्चित समय-सीमा के साथ क्रियान्वित की जा रही एक महत्वपूर्ण औद्योगिक परियोजना है।

 

*ग्वालियर प्लांट की सफलता के बाद नई उपलब्धि*

केंद्रीय मंत्री सिंधिया के प्रयासों से स्थापित ग्वालियर स्थित अडानी स्मॉल आर्म्स मैन्युफैक्चरिंग प्लांट आज देश के सबसे बड़े निजी रक्षा विनिर्माण परिसरों में शामिल है। यहां निर्मित ‘प्रहार’ लाइट मशीन गन (LMG) की पहली खेप भारतीय सेना को निर्धारित समय-सीमा से 11 माह पहले सौंपना इस संयंत्र की उल्लेखनीय उपलब्धि रही है। इसी प्लांट के माध्यम से क्षेत्र में लगभग 3,000 प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार पहले ही सृजित हो चुके हैं।

 

*औद्योगिक विकास की नई पहचान बन रहा है ग्वालियर-चंबल*

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के सतत प्रयासों से ग्वालियर-चंबल अंचल में औद्योगिक निवेश लगातार बढ़ रहा है। बदरवास में जैकेट निर्माण इकाई, गुना में लगभग ₹1,059 करोड़ की सीमेंट ग्राइंडिंग यूनिट तथा अब शिवपुरी में ₹2,500 करोड़ का डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग प्लांट इस बात का प्रमाण हैं कि यह पूरा क्षेत्र तेजी से मध्य भारत के प्रमुख औद्योगिक एवं निवेश केंद्र के रूप में विकसित हो रहा है।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes