Skip to main content

Aaj Tak24x7

झूठी हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, 2 की तलाश जारी

झूठी हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, 2 की तलाश जार

 

राहुल चौहान की मौत के मामले में इंगोरिया पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए हत्या की गुत्थी सुलझा ली है। पुलिस जांच में स्पष्ट हुआ कि राहुल की मौत किसी हमले में नहीं, बल्कि एक हादसे में हुई थी। इसके बावजूद मृतक के भाई और उसके साथियों ने चार लोगों को फंसाने के उद्देश्य से हत्या की झूठी कहानी गढ़कर पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करा दी।

 

पुलिस के अनुसार 11 जून को राहुल चौहान अपने साथियों राजेश, ईश्वर, भूपेंद्र, भरत और सत्यनारायण के साथ बलेड़ी ठेके के पास शराब पीने के बाद तीन मोटरसाइकिलों से भूरालाल के खेत पहुंचे। वहां उन्होंने टापरी और ट्यूबवेल में तोड़फोड़ की। इसी दौरान बिजली का पोल तोड़ने की कोशिश में वह राहुल के सिर पर गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

 

मृतक के भाई शिवनारायण उर्फ शिवा ने पुलिस को गुमराह करते हुए भूरालाल, रोहित, दीपक और विशाल पर फरसी और लकड़ी से हमला कर हत्या करने का आरोप लगाया था। लेकिन घटनास्थल से ऐसे कोई साक्ष्य नहीं मिले, जिससे पुलिस को संदेह हुआ।

 

गहन जांच, मुखबिरों से मिली सूचना और राहुल के साथ मौजूद लोगों से पूछताछ के बाद पूरी सच्चाई सामने आ गई। पुलिस ने 2 जुलाई को भरत, राजेश और ईश्वर को गिरफ्तार कर लिया, जबकि भूपेंद्र और सत्यनारायण अभी फरार हैं। सभी गिरफ्तार आरोपियों को बड़नगर न्यायालय में पेश किया गया।

 

यह कार्रवाई एसपी प्रदीप शर्मा के निर्देशन में एडिशनल एसपी करणदीप सिंह, एसडीओपी महेंद्र सिंह परमार और थाना प्रभारी दीपेश व्यास के नेतृत्व में की गई। पुलिस टीम के कई अधिकारियों और जवानों की इस मामले में महत्वपूर्ण भूमिका रही।

 

लोकेशन इंगोरिया

मांगीलाल सोलंकी

जिला संवाददाता उज्जैन

आज तक 24×7 न्यूज

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in