Skip to main content

Aaj Tak24x7

सीईओ जिला पंचायत द्वारा महिदपुर की विभिन्‍न ग्राम पंचायतों का निरीक्षण किया गया*

*सीईओ जिला पंचायत द्वारा महिदपुर की विभिन्‍न ग्राम पंचायतों का निरीक्षण किया गया

 

उज्जैन, 03 जुलाई। शुक्रवार को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री श्रेयांस कुमट द्वारा जनपद पंचायत महिदपुर की ग्राम पंचायत ढाबलीकम्मा, गोगापुर, कोयल, झुटावद, कंथारिया, झारडा एवं कानाखेडीएकलासपुर के ग्राम करनावद का भ्रमण किया गया।

 

भ्रमण के दौरान ग्राम पंचायत ढाबलीकम्मा में सामुदायिक शेड निर्माण, शान्तीधाम में सीसी रोड का निरीक्षण कर वृक्षारोपण कराने के निर्देश दिये गये। ग्राम पंचायत गोगापुर में शान्तीधाम परिसर में सामुदायिक वृक्षारोपण का शुभारम्भ किया गया एवं शान्तीधाम परिसर की प्रगतिरत बाउण्ड्रीवाल का निरीक्षण कर शीघ्र कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिये।

 

ग्राम पंचायत कोयल मे उद्यानिकी विभाग के हितग्राही श्री मेहरबान सिह पिता मांगूसिह के अमरूद के बगीचे का निरीक्षण किया गया। ग्राम पंचायत झुटावद में सामुदायिक भवन प्रगतिरत कार्य का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिये गये। ग्राम पंचायत कानाखेडी एकलासपुर के ग्राम करनावद में जल निगम द्वारा प्रगतिरत कार्य MBR (Master Balancing Reservoir) का निरीक्षण किया गया एवं जल निगम को रोड़ रिस्टोरेशन के निर्देश दिये गये। ग्राम पंचायत कंथारिया में प्रगतिरत अटल पंचायत भवन का निरीक्षण कर परिसर में वृक्षारोपण करने के निर्देश दिये गये। ग्राम पंचायत झारडा में स्वास्थ्य BPHU (Block Public Health Unit) का निरीक्षण के पश्चात शासकीय चिकित्सालय का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिये गये।

 

भ्रमण के दौरान श्री अजय हिंगे अनुविभागीय अधिकारी, राजस्व महिदपुर, डॉ. मारीषा शिंदे प्रभारी उपायुक्त विकास एवं पदेन मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत महिदपुर, श्री कमल पाटीदार अतिरिक्त कार्यक्रम मनरेगा, श्री अक्षय मूणत उपयंत्री श्री प्रेमनारायण कोशल उपयंत्री, श्री संदीप कुमार उपंयत्री, जनपद पंचायत महिदपुर एवं संबन्धित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in