Skip to main content

Aaj Tak24x7

बीसीडीए बस्ती ने कप्तानगंज व महाराजगंज सेक्टर की नई कार्यकारिणी का किया गठन*

रिपोर्ट

शमसुलहक खान

आज तक 24 X 7 न्यूज़ ब्यूरो बस्ती

 

 

 

*बीसीडीए बस्ती ने कप्तानगंज व महाराजगंज सेक्टर की नई कार्यकारिणी का किया गठन

 

*बस्ती, 3 जुलाई 2026।* बस्ती केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स एसोसिएशन (बीसीडीए) की कप्तानगंज एवं महाराजगंज सेक्टर की संयुक्त बैठक शुक्रवार रात्रि 8 बजे कंचन वाटिका हॉल में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने की। इस दौरान संगठन की मजबूती और दवा व्यापारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए दोनों सेक्टरों की भंग कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया गया। बैठक में जिला महामंत्री अशोक सिंह, जिला कोषाध्यक्ष रामगोपाल कसौधन, होलसेल कमेटी के अध्यक्ष शीतल पटेल सहित संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। ग्रामीण अध्यक्ष मनोज सिंह ने दोनों सेक्टरों के दवा व्यापारियों से विचार-विमर्श के उपरांत नई कार्यकारिणी के गठन का प्रस्ताव रखा, जिसे सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया गया। नई कार्यकारिणी के अनुसार कप्तानगंज सेक्टर का अध्यक्ष प्रमोद श्रीवास्तव तथा मंत्री राहुल सिंह (जेपी मेडिकल स्टोर, कप्तानगंज) को मनोनीत किया गया। वहीं महाराजगंज सेक्टर का अध्यक्ष रजत कसौधन (देवांश मेडिकल स्टोर) एवं मंत्री कमलेश अग्रहरि (कमलेश मेडिकल स्टोर) को जिम्मेदारी सौंपी गई। जिलाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संगठन को उम्मीद है कि वे दवा व्यापारियों के हितों की रक्षा करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाएंगे। उन्होंने कहा कि संगठन के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य नए दायित्वधारकों को पूरा सहयोग प्रदान करेंगे। बैठक के अंत में नवनियुक्त पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। इस अवसर पर संगठन की एकजुटता बनाए रखने तथा दवा व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने का संकल्प लिया गया।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in