Skip to main content

Aaj Tak24x7

लॉलीपॉप का लालच देकर छात्राओं से अशोभनीय हरकत का आरोप, शिक्षक गिरफ्तार, POCSO के तहत भेजा गया जेल*

लोकेशन/ सोनभद्र उत्तर प्रदेश

रिपोर्ट/ कन्हैयालाल केशरी

 

*लॉलीपॉप का लालच देकर छात्राओं से अशोभनीय हरकत का आरोप, शिक्षक गिरफ्तार, POCSO के तहत भेजा गया जेल

 

सोनभद्र। जिले के कोन विकास खंड स्थित एक प्राथमिक विद्यालय में तैनात शिक्षक पर दो नाबालिग छात्राओं के साथ अशोभनीय हरकत करने का आरोप लगा है। पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। वहीं बेसिक शिक्षा विभाग ने शिक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए मामले की जांच के लिए दो सदस्यीय समिति गठित कर दी है।

जानकारी के अनुसार, परिजनों ने कोन थाने में दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि 1 जुलाई 2026 को विद्यालय की छुट्टी के बाद प्रभारी शिक्षक टीपू सुल्तान ने कक्षा-1 और कक्षा-3 की दो छात्राओं को लॉलीपॉप का लालच देकर अपने पास बुलाया और उनके साथ कथित रूप से अशोभनीय हरकत की। घर पहुंचने पर बच्चियों ने पूरी घटना अपने परिजनों को बताई, जिसके बाद ग्रामीणों और अभिभावकों में आक्रोश फैल गया।

बताया गया कि घटना के अगले दिन आरोपी शिक्षक विद्यालय नहीं पहुंचा। 3 जुलाई को उसके स्कूल आने पर ग्रामीणों और अभिभावकों ने विरोध जताया। सूचना मिलने पर डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची और शिक्षक को हिरासत में लेकर कोन थाने ले गई। इस दौरान कुछ लोगों द्वारा शिक्षक के साथ मारपीट किए जाने की भी चर्चा रही।

पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध POCSO एक्ट की धारा 7 एवं 8 तथा भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 75 के तहत मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। मामले की विवेचना जारी है।

उधर, घटना की सूचना मिलते ही खंड शिक्षा अधिकारी विद्यालय पहुंचे और ग्रामीणों, अभिभावकों तथा विद्यार्थियों से जानकारी ली। प्रारंभिक जांच में आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए जाने पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने आरोपी शिक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। साथ ही मामले की विस्तृत जांच के लिए दो सदस्यीय समिति गठित की गई है।

शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि विद्यालयों में बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा जांच में दोषी पाए जाने वाले किसी भी कर्मचारी के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in