Skip to main content

Aaj Tak24x7

महिला को अर्धनग्न कर घुमाने के मामले में 3 और आरोपी गिरफ्तार, अब तक 9 गिरफ्ता

महिला को अर्धनग्न कर घुमाने के मामले में 3 और आरोपी गिरफ्तार, अब तक 9 गिरफ्तर

 

उज्जैन जिले के झारड़ा थाना क्षेत्र में प्रेम विवाह की रंजिश में एक महिला के साथ मारपीट, बाल काटने और अर्धनग्न कर गांव में घुमाने के चर्चित मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन और नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। इस मामले में अब तक कुल 9 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

 

गिरफ्तार आरोपियों में रेखा कंवर, कैलाश बाई और कैलाश कंवर शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, मामले में शेष आरोपियों की तलाश जारी है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। उज्जैन पुलिस ने कहा है कि महिला संबंधी अपराधों में दोषियों के खिलाफ सख्त और प्रभावी वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी।

 

लोकेशन झारड़ा

मांगीलाल सोलंकी

जिला संवाददाता उज्जैन

आज तक 24×7 न्यूज

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in