ढाई हजार करोड़ की ऑर्डिनेंस फैक्ट्री की सौगात देने के लिए श्रीमंत सिंधिया का सत्येन्द्र शर्मा ने आभार अभिनंदन किया
————————————————
ग्वालियर। केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर विकास मंत्री श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया जी के द्वारा शिवपुरी में ढाई हजार करोड़ की लागत से ऑर्डिनेंस फैक्ट्री (डिफेंस पार्क) की सौगात देने के लिए आज ग्वालियर नगर आगमन पर भाजपा जिला ग्वालियर महानगर के जिला उपाध्यक्ष सत्येन्द्र शर्मा ने धन्यवाद आभार व्यक्त करते हुए आत्मीय स्वागत वंदन अभिनंदन किया।
भारतीय जनता पार्टी जिला ग्वालियर महानगर के जिला उपाध्यक्ष सत्येंद्र शर्मा ने कहा कि केंद्रीय मंत्री श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया जी ग्वालियर चंबल संभाग के प्रगति एवं विकास के लिए दिन रात मेहनत कर रहे हे और अनेकों सौगात देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में दे रहे हे वहीं दूसरी तरफ ग्वालियर चंबल संभाग को औद्योगिक हब बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य कर रहे हे इसी कड़ी में श्रीमन्त सिंधिया जी के अथक प्रयासों से शिवपुरी में ढाई हजार करोड़ की लागत से ऑर्डिनेंस फैक्ट्री(डिफेंस पार्क) का भूमिपूजन समारोह सम्पन्न हो रहा है यह सिर्फ एक सौगात नहीं हे अभी तो यह शुरुआत हे आने वाले समय में ग्वालियर चंबल संभाग को और अनेकों औद्योगिक स्वागत है प्राप्त होगी।
भाजपा के जिला उपाध्यक्ष सत्येन्द्र शर्मा ने जनता अनुरोध हे कि दिनांक 5 जुलाई को शिवपुरी में ढाई हजार करोड़ की लागत से ऑर्डिनेंस फैक्ट्री (डिफेंस पार्क) का भूमिपूजन में प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी, अडानी ग्रुप के श्री करण अडानी जी एवं श्री जीत अडानी जी भी शिवपुरी में विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे, यह भव्य आयोजन में जनार्दन एव भारतीय जनता पार्टी के ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं से आव्हान हे कि अधिक से अधिक संख्या में सहभागी होकर ऐतिहासिक पल के साक्षी बने और कार्यक्रम को सफल बनाए।



