मुख्यमंत्री की प्रस्तावित यात्रा और बारिश को लेकर निगम आयुक्त सख्त, अधिकारियों को दिए त्वरित तैयारियों के निर्देश

मुख्यमंत्री की प्रस्तावित यात्रा और बारिश को लेकर निगम आयुक्त सख्त, अधिकारियों को दिए त्वरित तैयारियों के निर्दे

 

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी की प्रस्तावित ग्वालियर यात्रा एवं मानसून के मद्देनजर नगर निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय ने बाल भवन स्थित टीएलसी में निगम अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक में अपर आयुक्त श्री टी. प्रतीक राव, श्री प्रदीप सिंह तोमर, श्री मुनीश सिंह सिकरवार सहित जनकार्य, पीएचई एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय ने निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री के प्रस्तावित आवागमन मार्ग पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते पूर्ण कर ली जाएं। उन्होंने कहा कि बारिश के दौरान शहर में कहीं भी जलभराव की स्थिति नहीं बननी चाहिए। इसके लिए सभी संबंधित अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों की लगातार मॉनिटरिंग करें और किसी भी समस्या का तत्काल समाधान सुनिश्चित करें।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिन सड़कों का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण किया जाए। वहीं जिन सड़कों का निर्माण फिलहाल पूरा नहीं हो सकता, उन्हें तत्काल मोटरेबल बनाया जाए, ताकि नागरिकों को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

बैठक में शहर की साफ-सफाई, जल निकासी, पेयजल व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की गई। निगम आयुक्त ने सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए मुख्यमंत्री जी की यात्रा और मानसून के दौरान नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in